Trump Vs Putin: रूस और अमेरिका के बीच होने वाला 'एटमी महायुद्ध'! यहां जानें किसकी चाल करेगी विनाश की शुरुआत?

Trump Vs Putin: विश्व की दो सबसे बड़ी ताकतों - 'अमेरिका और रूस' के बीच एटमी तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। बीते 12 घंटे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो बार खुलेआम एटमी चेतावनी दी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 3 Aug 2025 2:42 PM IST
Trump Vs Putin
X

Trump Vs Putin (PHOTO CREDIT: social media)

Trump Vs Putin: विश्व की दो सबसे बड़ी ताकतों - 'अमेरिका और रूस' के बीच एटमी तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। बीते 12 घंटे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो बार खुलेआम एटमी चेतावनी दी है। ट्रंप का बयान और अमेरिका की हालिया सैन्य गतिविधियां इस ओर इशारा कर रही हैं कि न्यूक्लियर युद्ध की जमीन तैयार होती नजर आ रही है।

ट्रंप बोले: "हम एटमी जंग के लिए तैयार हैं"...

डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जब वे (रूस) न्यूक्लियर की बात करते हैं, तो मेरी आंखें खुल जाती हैं। हमें सावधान रहना होगा। इसलिए मैंने परमाणु पनडुब्बी भेजने का फैसला किया है। हम पूरी तरह तैयार हैं।”

ट्रंप का यह बयान उस वक़्त सामने आया जब रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने एक बयान में परमाणु हथियारों का जिक्र किया था। ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि मेदवेदेव जैसे बयानों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

रूस के करीब तैनात अमेरिका की एटमी सबमरीन

जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने दो न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन को रूस के पास बैरेंट्स सी या नॉर्वेजियन सी में तैनात किया है। इन सबमरीन पर न्यूक्लियर वॉरहेड लोड हैं और ये किसी भी वक्त कार्रवाई करने में सक्षम हैं। अमेरिका ने इनकी लोकेशन या तैनाती से जुड़ी कोई जानकारी रूस को नहीं दी है। NATO देशों के नेवल बेस इन सबमरीन को लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहे हैं। अमेरिका की इस खामोश तैयारी से रूस चौकन्ना हो गया है।

रूस की भी जवाबी तैयारी शुरू

रूस ने भी अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब देने की रणनीति अपनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की दो परमाणु पनडुब्बियां उत्तरी अटलांटिक महासागर में अमेरिका के बेहद नजदीक गश्त लगा रही हैं। इनमें न्यूक्लियर मिसाइलों के साथ-साथ 'Poseidon' अंडरवाटर ड्रोन तैनात हैं।

क्या है 'Poseidon' खासियत?

'Poseidon' की खासियत यह है कि इसके विस्फोट से समुद्र में भूकंप जैसी हलचल और रेडियोएक्टिव सुनामी पैदा हो सकती है, जो अमेरिका के तटीय राज्यों – फ्लोरिडा, जॉर्जिया, न्यू यॉर्क सहित कई इलाकों को तबाह कर सकती है।

क्या होगी अगली चाल?

भले ही यह बयानबाज़ी और सैन्य तैनाती सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति हो, लेकिन वैश्विक स्तर पर यह माहौल बेहद तनावपूर्ण होता जा रहा है। अमेरिका और रूस के बीच अगर टकराव और बढ़ा, तो यह सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ सकती है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story