×

दुनिया में हाहाकार: ट्रंप के कोरोना होते ही बाजार हुआ धड़ाम, मोदी ने कही ये बात

मालूम हो कि भारतीय शेयर बाजार आज दो अक्तूबर यानी गांधी जंयती के चलते बंद हैं। एसएंडपी 500 और डाउ इंडस्ट्रियल्स के वायदा अनुबंधों दोनों में 1.9 फीसदी की गिरावट आई। मालूम हो कि ट्रंप ने ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

Newstrack
Published on: 2 Oct 2020 10:23 AM GMT
दुनिया में हाहाकार: ट्रंप के कोरोना होते ही बाजार हुआ धड़ाम, मोदी ने कही ये बात
X
दुनिया में हाहाकार: ट्रंप के कोरोना होते ही बाजार हुआ धड़ाम, मोदी ने कही ये बात

अमेरिका: विश्व के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति भी कोरोना की चपेट में आ गए है। यह एक बुरी खबर है। डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की कोविड-19 संक्रमण की खबरों का असर अब अमेरिकी शेयर बाज़ार पर दिखाई दे रहा है। अमेरिकी शेयर बाज़ार वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही कच्चे तेल के दाम भी में भी गिरावट दर्ज की गई है।

व्हाइट हाउस की वरिष्ठ अधिकारी होप हिक्स कोरोना संक्रमित

मालूम हो कि भारतीय शेयर बाजार आज दो अक्तूबर यानी गांधी जंयती के चलते बंद हैं। एसएंडपी 500 और डाउ इंडस्ट्रियल्स के वायदा अनुबंधों दोनों में 1.9 फीसदी की गिरावट आई। मालूम हो कि ट्रंप ने ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इससे पहले व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी होप हिक्स इस वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। 31 साल की हिक्स इस सप्ताह कई बार राष्ट्रपति के साथ यात्रा कर चुकी हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ एयरफोर्स वन से यात्रा की थी।

White House senior officer Hope Hicks

चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ इन देशों के बाजारों में भी गिरावट

एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग शुक्रवार को बंद थे। जापान का निक्की शुरुआती लाभ गंवाकर 0.8 फीसदी के नुकसान से 22,999.75 अंक पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क एसएंडपी/एएसएक्स 200 एक फीसदी टूटकर 5,815.90 अंक पर आ गया। सिंगापुर, थाइलैंड और इंडोनेशिया के बाजारों में भी गिरावट आई।

ये भी देखें: नोटों वाले RJD नेता: गाड़ी में भरे 74 लाख, अब आगे-आगे ये और पीछे-पीछे पुलिस

राष्ट्रपति के व्यक्तिगत सेवक भी संक्रमित

राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हिक्स ने पहले व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में कार्य किया था। वे इस साल चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासन में शामिल हो गई हैं। व्हाइट हाउस के कई कर्मचारी वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिसमें केटी मिलर, उपाध्यक्ष माइक पेंस के प्रेस सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन और राष्ट्रपति के व्यक्तिगत सेवक शामिल हैं।

ये भी देखें: गिरफ्तार आप सांसद संजय सिंह की पत्नी, साथ में कार्यकर्ता भी मौजूद

पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना

देश के प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, 'अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र स्वास्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

Newstrack

Newstrack

Next Story