×

नोटों वाले RJD नेता: गाड़ी में भरे 74 लाख, अब आगे-आगे ये और पीछे-पीछे पुलिस

फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ आरजेडी लीडर संजय नहीं लगे हैं। संजय सिंह फरार चल रहे हैं। आएये यहां हम आपको बताते हैं संजय सिंह की पूरी हिस्ट्री।

Newstrack
Published on: 2 Oct 2020 9:59 AM GMT
नोटों वाले RJD नेता: गाड़ी में भरे 74 लाख, अब आगे-आगे ये और पीछे-पीछे पुलिस
X

बिहार पुलिस को कल यानी 1 अक्टूबर को बिहार के बिस्कोमान भवन के पास एक फॉर्चूनर कार से 74 लाख रुपये कैश मिले थे। पुलिस ने इस कैश को जब्त कर लिया था। लेकिन सवाल ये था कि ये कैश है किसका। ये गाड़ी किसकी है। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि कार RJD के नेता संजय सिंह की है। वहीं कार के ड्राइवर ने भी संजय सिंह का ही नाम बताया। जिसके बाद पुलिस संजय सिंह को तलाशने में जुट गई । लेकिन फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ आरजेडी लीडर संजय नहीं लगे हैं। संजय सिंह फरार चल रहे हैं। आएये यहां हम आपको बताते हैं संजय सिंह की पूरी हिस्ट्री।

होटल कारोबारी हैं संजय सिंह

कार में मिले 74 लाख की रकम के मालिक संजय सिंह बिहार के सासाराम के एक होटल कारोबारी हैं। पूछताछ करने पर कार के ड्राइवर ने बताया कि संजय सिंह पटना आए थे लेकिन वो रास्ते में ही उतर गए थे। संजय सिंह RJD के सक्रिय नेता हैं। रोहतास जिले के कंचनपुर गांव के रहने वाले संजय सिंह चार भाई हैं। वैसे तो संजय सिंह के यहां पहले पत्थर का काम होता था। लेकिन पहाड़ खनन बंद होने के बाद संजय सिंह होटल कारोबार में आ गए. सासाराम में संजय सिंह ने बीएनएस नाम से होटल खोल दिया।

ये भी पढ़ें- लगेगा 1000 का जुर्माना: नियम का उल्लंघन पड़ेगा भारी, सरकार के सख्त आदेश

Sanjay Singh RJD नेता की गाड़ी से मिले 74 लाख कैश (फाइल फोटो)

इसके साथ ही संजय सिंह आरजेडी में एक सक्रिय नेता के रूप में उभरने लगे। वहीं संजय सिंह के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाले तो संजय सिंह आरजेडी की बिहार कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं। वहीं इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में संजय सिंह इस बार सासाराम से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस बीच वो अपनी कार में 74 लाख की रकम बरामद होने के बाद चर्चा में आ गए। संजय सिंह की कार का चालक सोनू पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने संजय सिंह के घर छापा मारा, लेकिन घर पर ताले पड़े मिले।

मुश्किल में फंसे संजय सिंह

Sanjay Singh RJD नेता की गाड़ी से मिले 74 लाख कैश (फाइल फोटो)

जांच करने में पुलिस को एक बायोडाटा मिला है, जिस पर लिखा है 208 विधानसभा सासाराम। लेकिन संजय सिंह की मुश्किलें अब और भी बढ़ने वाली हैं। क्योंकि उनकी कार से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद अब आयकर विभाग ने भी 36 घंटे के अंदर उन्हें हाजिर होने के लिए कहा है। संजय सिंह का मोबाइल बंद जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह रकम संजय सिंह की है, जैसा कि उनके ड्राइवर ने स्वीकारा किया है।

ये भी पढ़ें- लॉन्च हुई नई महिंद्रा थार: जानें क्या हैं फीचर्स, कितनी है इसकी कीमत

वहीं संजय सिंह की कार से मिली इस रकम को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं तेजी से चल रही हैं। कहा ये जा रहा है कि ये रकम टिकट खरीदने के लिए लाई गई थी, जो पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि ये रकम किस उद्देश्य के साथ लाई गई थी। पटना के एसएसपी ने बताया कि संजय सिंह को 74 लाख की रकम का सबूत पेश करना होगा, कि ये रकम कहां से आई और किस उद्देश्य के साथ लाई गई थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story