×

लगेगा 1000 का जुर्माना: नियम का उल्लंघन पड़ेगा भारी, सरकार के सख्त आदेश

कोविड-19 की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर अभी तक 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था। लोगों द्वारा नियम का उल्लंघन किए जाने के कई मामले सामने आने के बाद इसे बढ़ाया गया है।

Newstrack
Published on: 2 Oct 2020 9:10 AM GMT
लगेगा 1000 का जुर्माना: नियम का उल्लंघन पड़ेगा भारी, सरकार के सख्त आदेश
X
लगेगा 1000 का जुर्माना: नियम का उल्लंघन पड़ेगा भारी, सरकार के सख्त आदेश

बेंगलुरु: कोरोना का कहर अब कर्नाटक में तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने कोरोना पर लगाम कसने के लिए और कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है। कर्नाटक सरकार के नए दिशानिर्देशों के तहत नगर निगम क्षेत्रों में मास्क (Mask) पहनने के नियम का उल्लंघन करने वालों पर 1,000 रुपए के जुर्माने की और अन्य स्थानों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाए जाने की घोषणा की गई है।

शिक्षा संस्थानों को पुन: खोलने पर विचार

मुख्य सचिव टी एम विजय भास्कर द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग 15 अक्टूबर के बाद क्रमबद्ध तरीके से स्कूल और शिक्षा संस्थानों को पुन: खोलने पर विचार कर सकता है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर अभी तक 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था। लोगों द्वारा नियम का उल्लंघन किए जाने के कई मामले सामने आने के बाद इसे बढ़ाया गया है।

ये भी देखें: हनीमून बना खतरनाक: पत्नी ने बताई सच्चाई, पति पर लगाए गंभीर आरोप

1 लाख 10 हजार 431 कोरोना के एक्टिव केस

बता दें कि कर्नाटक में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कर्नाटक में अब तक 6 लाख 11 हजार 837 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी भी 1 लाख 10 हजार 431 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

fine on mask-4

ये भी देखें: गिरफ्तार आप सांसद संजय सिंह की पत्नी, साथ में कार्यकर्ता भी मौजूद

तमिलनाडु में अब तक 5688 लोगों की मौत

भारत में सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र की दिखाई पड़ती है। महाराष्ट्र में अब तक 14 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 16,476 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद आंध्र प्रदेश का नंबर आता है। आंध्र प्रदेश में 7,00,235 लोगों कोरोना से संक्रमित हुए हैं जबकि 6751 लोग की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में अब तक 5688 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 6 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story