×

लॉन्च हुई नई महिंद्रा थार: जानें क्या हैं फीचर्स, कितनी है इसकी कीमत

सेकेंड जेनरेशन महिंद्रा थार 2020 9.8 लाख रुपये प्राइस के साथ लॉन्च की गई है। वहीं एलएक्स ट्रिम के टॉप मॉडल की कीमत 12.95 लाख रुपये रखी गई है।

Newstrack
Published on: 2 Oct 2020 9:10 AM GMT
लॉन्च हुई नई महिंद्रा थार: जानें क्या हैं फीचर्स, कितनी है इसकी कीमत
X
महिंद्रा ने इस नई थार को आज यानी कि 2 अक्टूबर को ही लॉन्च किया है। सेकेंड जेनरेशन महिंद्रा थार 2020 9.8 लाख रुपये प्राइस के साथ लॉन्च की गई है। वहीं एलएक्स ट्रिम के टॉप मॉडल की कीमत 12.95 लाख रुपये रखी गई है।

नई दिल्ली: कार के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। क्योंकि धांसू और मजबूत कारों के लिए मशहूर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉप्युलर ऑफ-रोड एसयूवी महिंद्रा थार 2020 को भारत में लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा ने इस नई थार को आज यानी कि 2 अक्टूबर को ही लॉन्च किया है। सेकेंड जेनरेशन महिंद्रा थार 2020 9.8 लाख रुपये प्राइस के साथ लॉन्च की गई है। वहीं एलएक्स ट्रिम के टॉप मॉडल की कीमत 12.95 लाख रुपये रखी गई है। तो अब देर किस बात की है क्योंकि इस नई महिंद्रा थार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। और प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक नवंबर से थार की डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी। कंपनी ने नई महिंद्रा थार में पुरानी थार के मुकाबले कई बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं इस नई महिंद्रा थार में क्या कुछ है खास।

पुरानी थार के मुकाबले नई में कई बदलाव

नई महिंद्रा थार पुरानी थार के मुकाबले लूक में और भी पावरफुल और स्ट्रांग है। वहीं इसे कस्टमर अपनी पसंद के अनुसार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। भारत में महिंद्रा थार 4 सीटर और 6 सीटर सीटिंग लेआउट ऑप्शन के साथ लॉन्च की गई है। वहीं नई महिंद्रा थार 2020 3 ट्रिम के साथ उपलब्ध है। जिसमें आपको LX, AX और AX(O) मिलेंगी।

ये भी पढ़ें- रणबीर का खुलासा: इमरान की बीवी पर था क्रश, हो गया था इनको प्यार

Mahindra Thar महिंद्रा थार 2020 (फाइल फोटो)

सेकेंड जेनरेशन महिंद्रा थार पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन ऑप्शन के साथ भी लॉन्च की गई है, जिसमें 2.0 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन 150 बीएचपी की पावर और 300 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 2.2 लीटर डीजल इंजन 130 बीएचपी की पावर और 300 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों बीएस6 इंजन हैं और इस कार का दोनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ है।

नई थार में हैं शानदार फीचर्स

Mahindra Thar महिंद्रा थार 2020 (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- हनीमून बना खतरनाक: पत्नी ने बताई सच्चाई, पति पर लगाए गंभीर आरोप

कंपनी ने इस नई महिंद्रा थार 2020 में कई शानदार फीचर्स दिए हैं। रो कस्टमर को पूरी तरह से अट्रैक्ट कर सकते हैं। सबसे पहली बात की कंपनी ने नई महिंद्रा थार को 9 वैरिएंट्स और रेड रेज, गैलक्सी ग्रे, मिस्टिक कॉपर, रॉकी बेज, नैपोली ब्लैक और ऐक्वामरीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। नई महिंद्रा थार में mHAWK 130 साइड बैज देखने में जबरदस्त है। दरअसल, mHAWK इंजन कैपिसिटी है, जिससे इस ऑफ-रोड एसयूवी की पावर का पता चलता है।

Mahindra Thar महिंद्रा थार 2020 (फाइल फोटो)

महिंद्रा थार 2020 में 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एडजस्टेबल सीट, रूफ माउंटेड स्पीकर, क्रूज कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स, स्टीयरिंग माउंटेड क्रंटोल, एबीएस, ईबीडी, हिल कंट्रोल, डिजिटल ऑडोमीटर, इलेक्ट्रोनिक मल्टी ट्रिप मीटर समेत कई अन्य आकर्षक फीचर्स हैं। महिंद्रा थार में स्क्वॉयर एलईडी टेल लाइट्स, 5 स्पोक अलॉय वील्स समेत अन्य फीचर्स हैं, जो इसके एक्सटीरियर को काफी जानदार बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- तबाही का जलजला: ये झीलें बनी लाखों की मौत की वजह, महाप्रलय के संकेत

साल 2022-23 तक महिंद्रा थार का 5 डोर ऑप्शन भी मार्केट में आ जाएगा, जिसे खासकर भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किए जाने की संभावना है। भारत में महिंद्रा थार की टक्कर फोर्स गुरखा जैसी ऑफ रोड एसयूवी से होगी। लॉन्च के साथ ही महिंद्रा थार की पहली यूनिट दिल्ली के आकाश मिंडा को सौंप दी गई है। आकाश मिंडा ने महिंद्रा थार की पहली यूनिट 1.11 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम की थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story