सीरिया में ISIS पर अमेरिका का बड़ा हमला, 4 दिन चला भयानक ऑपरेशन, 15 से ज़्यादा हथियार भंडार नष्ट

US attack ISIS Syria: सीरिया में अमेरिकी सेनाओं ने ISIS के खिलाफ चार दिवसीय संयुक्त अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में 15 से अधिक हथियार भंडार, 130 से ज़्यादा रॉकेट और ड्रग्स नष्ट किए गए, जिससे आतंकी संगठन की पुनर्गठन क्षमता कमजोर हुई।

Harsh Srivastava
Published on: 1 Dec 2025 8:23 AM IST
सीरिया में ISIS पर अमेरिका का बड़ा हमला, 4 दिन चला भयानक ऑपरेशन, 15 से ज़्यादा हथियार भंडार नष्ट
X

US attack ISIS Syria: आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) को एक बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सीरियाई गृह मंत्रालय के साथ मिलकर दक्षिणी सीरिया में एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया है, जिसने आतंकी संगठन की कमर तोड़ दी है। 24 से 27 नवंबर के बीच रिफ दमिश्क क्षेत्र में चलाए गए इस चार दिवसीय ऑपरेशन में 15 से अधिक हथियार भंडारों की पहचान कर उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। इस ऑपरेशन में यूएस सैन्य बलों, कम्बाइंड जॉइंट टास्क फोर्स-ऑपरेशन इनहेरंट रिजॉल्व (CJTF-OIR) और सीरियाई सुरक्षा बलों ने मिलकर हिस्सा लिया। हवाई हमलों और ज़मीनी विस्फोटों के ज़रिए आतंकियों द्वारा छुपाए गए हथियारों के एक बड़े और ख़तरनाक नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।

130 से ज़्यादा रॉकेट और ड्रग्स नष्ट

सेंटकॉम के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए। बरामदगी में शामिल थे:

130 से अधिक मोर्टार और रॉकेट

कई असॉल्ट राइफलें और मशीन गन

एंटी-टैंक माइंस

आईईडी (IED) बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

इसके अलावा, सुरक्षा एजेंसियों ने ISIS के ड्रग्स के एक बड़े स्टॉक को भी नष्ट किया। आतंकी समूह अपनी गतिविधियों और लड़ाकों की फंडिंग के लिए इन ड्रग्स का उपयोग करता था, जिससे उनकी वित्तीय रीढ़ टूट गई है।

ISIS की पुनर्गठन क्षमता खत्म करने की कोशिश

सेंटकॉम कमांडर एडम. ब्रैड कूपर ने इस अभियान को ISIS की पुनर्गठन क्षमता को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, "यह सफल ऑपरेशन सुनिश्चित करता है कि ISIS फिर कभी अपनी पुरानी ताक़त हासिल न कर सके और न ही वह अमेरिका या दुनिया के किसी हिस्से में आतंकी हमले की कोशिश कर सके।" कूपर ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल सतर्क हैं और ISIS के बचे हुए नेटवर्क का पीछा जारी रखेंगे।

CJTF-OIR की स्थापना 2014 में ISIS के खिलाफ लड़ाई को संगठित करने के लिए की गई थी। 2019 में अपनी तथाकथित 'खिलाफत' खोने के बाद से ISIS छोटे-छोटे समूहों में बिखर चुका है, लेकिन उसके कुछ गुट अभी भी सीरिया और इराक के रेगिस्तानी इलाकों में सक्रिय हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के ऑपरेशन से ISIS के सप्लाई चेन, फंडिंग और लॉजिस्टिक नेटवर्क पर भारी असर पड़ता है और संगठन को कमजोर करने में बड़ी मदद मिलती है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Srivastava

Harsh Srivastava

Mail ID - harshsri764@gmail.com

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story