कौन हैं जोहरान ममदानी? भारतीय मूल के डेमोक्रेट बने न्यूयॉर्क के मेयर, ट्रंप को तगड़ा झटका

Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया है। भारतवंशी डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने मेयर चुनाव जीत लिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 5 Nov 2025 8:44 AM IST (Updated on: 5 Nov 2025 8:54 AM IST)
Zohran Mamdani
X

Zohran Mamdani

Zohran Mamdani New york Mayor Election: अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया है। भारतवंशी डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने मेयर चुनाव जीत लिया है। ममदानी इस ऐतिहासिक जीत के साथ बीते 100 सालों में न्यूयॉर्क के पहले भारतवंशी, पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बन गये हैं। ममदानी मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं। वह न्यूयॉर्क की राजनीति में नई सोच के प्रतीक बनकर सामने आए हैं। जोहरान ममदानी की जीत से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी करारा झटका लगा है।

कौन हैं जोहरान ममदानी?

जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ था। सात साल की उम्र में वह परिवार के साथ न्यूयॉर्क शहर चले गए। बाद में उन्हें वहां की नागरिकता भी मिल गयी। ममदानी के पिता महमूद ममदानी कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं और मां मीरा नायर मशहूर भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता हैं।

जोहरान ममदानी ने कॉलेज के स्टूडेंट्स फॉर जस्टिस इन फिलिस्तीन के अध्याय की सह-स्थापना की। इसके बाद सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया। साल 2020 में जोहरान ममदानी राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। ममदानी क्वींस के एक जनपद का प्रतिनिधित्व करते थे। उनकी सबसे उल्लेखनीय विधायी उपलब्धि एक पायलट कार्यक्रम को आगे बढ़ाना था। जिसके चलते एक साल के लिए शहर की बसों को मुफ्त कर दिया गया था।

2022 और 2024 में भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। ममदानी अब तक 20 विधेयक पेश कर चुके हैं, जिनमें से तीन कानून भी बन चुके हैं। न्यूयॉर्क के नये मेयर बन चुके जोहरान ममदानी की सबसे खास बात यह है कि वह बहुत हिन्दी बोलते हैं। भारतीय मूल के मतदाताओं का दिल जीतने को ममदानी ने अपना कैम्पेन हिन्दी भाषा में भी चलाया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति को झटका

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क के मेयर पद पर ऐतिहासिक जीत से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है। ट्रंप लगातार ममदानी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे। ट्रंप ने ममदानी को ‘पागल’ कम्युनिस्ट तक करार दे दिया था। साथ ही चुनाव से पहले यह चेतावनी भी दी थी कि अगर ममदानी चुनाव जीत जाते हैं तो वह न्यूयॉर्क की फेडरल फंडिंग कम कर दी जाएगी। न्यूयॉर्क को डेमोक्रेट्स का गढ़ कहा जाता है। ममदानी की जीत ने इस गढ़ को और मज़बूत कर दिया है। अब सबसे दिलचस्प यह होगा कि ममदानी की जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की क्या प्रतिक्रिया होगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story