TRENDING TAGS :
BLA जाफर एक्सप्रेस को फिर करेगा अगवा? पाकिस्तानी आर्मी और सरकार में खौफ का माहौल; ट्रेन सेवा बंद
Pakistan Jaffar Express: बीएलए के लड़ाकों और टीटीपी के स्लीपर सेल से खतरे के मद्देनजर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है।
Pakistan Jaffar Express
Pakistan Jaffar Express News: पाकिस्तानी सरकार और आर्मी को देश की प्रमुख ट्रेन जाफर एक्सप्रेस के फिर से अगवा होने का डर सता रहा है। पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों और तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के स्लीपर सेल से खतरे के मद्देनजर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में यह सवाल उठा रहा है कि क्या पाकिस्तानी आर्मी और सरकार ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमले की शर्मिंदगी से बचने के लिए यह कदम उठाया है।
सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है है कि पाकिस्तान की प्रमुख ट्रेन जाफर एक्सप्रेस का संचाल 9 से 11 नवंबर 2025 तक निलंबित रहेगा। सूत्रों के मुताबिक बीएलए और टीटीपी के लड़ाके क्वेटा-जोब और बोलन सेक्शन पर रेल ढांचे और यात्री यातायात को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीएलए और टीटीपी पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ इस अभियान की योजना बना रहे हैं।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में राजनीतिक और सैन्य गतिविधियों को निशाना बनाने की भी आशंका है। वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव के कारण आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने के भी आसार है। पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। पिछले माह भी सिंध-बलूचिस्तान सीमा के पास सुल्तानकोट इलाके के पास ट्रेन पर हमला हो चुका है। पटरियों पर लगे विस्फोटक से ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
बलूच विद्रोही समूह बलूच रिपब्लिक गार्ड्स ने इस ट्रेन हमले की जिम्मेदारी ली थी। बीते माह 24 सितंबर को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जनपद में ट्रेन में हुए विस्फोट में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ट्रेनों को लगातार निशाना बनाये जाने के बाद पाकिस्तानी सेना और सरकार यात्रियों और रेलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पाकिस्तान सरकार और आर्मी को यह डर है कि जाफर एक्सप्रेस पर मार्च जैसा हमला दोबारा न होने पाए। ऐसे में लगातार एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं।


