×

उत्तराखंड में बिताए गर्मियों की छुट्टियां, इन जगहों पर जाने से दूर हो जाएगी सारी थकान

Uttarakhand mein Ghumne Ki Jagah: उत्तराखंड में कई सांस्कृतिक सभ्यताएं देखने को मिलती है। जोकि यहां की शानों-शौकत को और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 12 April 2022 7:49 AM GMT
places to visit in uttarakhand
X

उत्तराखंड घूमने की जगहें (फोटो-सोशल मीडिया)

Uttarakhand mein Ghumne Ki Jagah: भारत का सबसे खूबसूरत राज्य उत्तराखंड है। यहां की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। देवों की भूमि के नाम से मशहूर इस राज्य के लिए हर किसी का दिल धड़कता है। बच्चों से लेकर बूढ़े भी यहां आने की चाह रखते हैं। धार्मिक स्थलों के साथ ही पर्यटन स्थलों से परिपूर्ण उत्तराखंड में विदेशों से लोग घूमने आते हैं। दोस्तों के साथ, परिवार के साथ, या फिर अपने दिल यानी हरसफर के साथ सुकून के पल बिताने के लिए इससे अच्छी जगह कहीं नहीं।

उत्तराखंड में कई सांस्कृतिक सभ्यताएं देखने को मिलती है। जोकि यहां की शानों-शौकत को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। यहां के लोगों का पहनावा, रहन-सहन, खान-पान पर्यटकों को वाकई में काफी भाता है। तो चलिए आइए बताते हैं आपको यहां की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और खूबसूरत जगहों के बारे में।

उत्तराखंड में ऋषिकेश और हरिद्वार
Rishikesh Haridwar

पर्यटकों से उत्तराखंड में ऋषिकेश घूमना काफी पसंद आता है। यहां पर हिमालय की तलहटी में कई वर्षों पुराने भव्य मंदिरों की वजह से विश्व में इसके चर्चे रहते हैं। साथ ही हरिद्वार हर की पौड़ी समेत भारत के सात सबसे पवित्र शहरों में शामिल है। हरिद्वार आश्रमों, मंदिरों और गंगा घाटों की वजह से पर्यटकों को काफी पसंद आता है। प्रत्येक 12 सालों में एक बार यहां कुम्भ का मेला आता है।

केदारनाथ और बद्रीनाथ -
Kedarnath Badrinath

केदारनाथ और बद्रीनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

भगवान शिव के केदारनाथ धाम की महिमा ही निराली है। यहां पर भगवान केदारनाथ शिव मंदिर, तीर्थ स्थल, हिमालय पर्वतमाला के झरोखों को देख मन प्रसन्न हो जाता है। बड़ी बात ये है कि केदारनाथ मंदिर चोराबाड़ी ग्लेशियर और केदारनाथ की चोटियों से घिरा हुआ है।

अब बद्रीनाथ की बात करें तो बद्रीनाथ धाम हिंदुओं के चार पवित्र धामों में से एक है। ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। अलकनंदा नदी के किनारे ये बद्रीनाथ मंदिर पूरे शहर में बहुत ही शांतिप्रिय वातावरण का निर्माण करता है।

उत्तराखंड का देहरादून -
Dehradun

देहरादून तो ऐसी जगह है, कि जब भी कभी छुट्टियों पर जाने का मन होता है, तो सबसे पहले देहरादून का नाम आता है। काम की थकान यहां के हरे-भरे वातावरण, शुद्ध हवा, नीला आसमान, ठंडक का एहसास, गरमा-गरमा लजीज खाना ही दूर कर देता है। अब इसके बाद भी पर्यटक यहां घूमने के लिए खुले मन से निकलते हैं।

मसूरी और नैनीताल
Mussoorie Nainital

मसूरी उत्तराखंड के पर्यटक स्थल में से काफी प्रसिद्ध स्थल है। दुनियाभर के पर्यटक यहां की विशेषताओं से आकर्षित होते है। करीब हर साल यहां लाखों की तादात में पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इसलिए तो मसूरी को "क्वीन ऑफ द हिल्स" के नाम से भी जाना जाता हैं। नैनीताल पहाड़ी स्टेशन ये भी उत्तराखंड के बहुत ही खूबसूरत और पसंद किए जाने वाले स्थलों में जाना जाता है। यहां पर घूमने के साथ पर्यटक एडवेंचरल एक्टिविटीज भी करना काफी पसंद करते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story