Aligarh News: आवारा कुत्तों को आतंक जारी, एक दर्जन लोगों को किया जख्मी

Aligarh News: आपको बता दें कि पूरी घटना उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना जवा इलाके के पिलहोना गांव की है। जहां एक पागल हुए आवारा कुत्ते ने गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया।

Laxman Singh Raghav
Published on: 7 May 2023 12:43 PM GMT (Updated on: 7 May 2023 12:45 PM GMT)
Aligarh News:  आवारा कुत्तों को आतंक जारी, एक दर्जन लोगों को किया जख्मी
X
अस्पताल में भर्ती ( सोशल मीडिया)

Aligarh News: जनपद में सड़क पर चलने वाले लोगों में अब आवारा कुत्तों की दहशत फैल गई है। एएमयू में प्रोफेसर की जान लेने, एक मासूम बच्चे को मौत के घाट उतारने और एक पुलिसकर्मी का पैर चबा जाने जैसी घटनाएं पिछले महीने भर में सामने आ चुकी हैं। शनिवार को फिर एक पागल कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को अपने नुकीले दांतों से काट लिया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

कुत्ते के हमले में कई लोग हुए लहूलुहान

आपको बता दें कि पूरी घटना उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना जवा इलाके के पिलहोना गांव की है। जहां एक पागल हुए आवारा कुत्ते ने गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया। बाजार से सामान लेकर आ रही महिला को कुत्ते ने काटा, इसके अलावा वृद्ध महिला सोनवती, गांव के एक युवक सहित कई लोगों को कुत्ते ने बारी-बारी से काट लिया। घायल वृद्ध महिला के परिचित जसवंत सिंह का कहना है कि घायल महिला सोनवती पत्नी बाबूलाल बाजार से कुछ सामान लेकर अपने घर की ओर जा रही थी। तभी गांव में एक पागल हुए आवारा कुत्ते ने अचानक ही उसपर अपने नुकीले दातों से हमला बोल दिया और उसकी नाक, सिर व हाथों पर काट-काट कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल युवक तौफीक पुत्र चमन का कहना है कि गांव का ही एक आवारा कुत्ता अचानक पागल हो गया, वह सड़क से जा रहा था और बेवजह कुत्ते ने उसे काट लिया। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जबकि एक महिला को गंभीर हालत के चलते उपचार हेतु जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करना पड़ा।

नगर निगम नहीं कर रहा कार्रवाई

इस घटना से पहले भी आवारा कुत्तों द्वारा किए गए हमले में दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। जिले में कई लोग जख्मी हो चुके हैं। लेकिन नगर निगम आवारा कुत्तों द्वारा किए जा रहे लोगों पर हमले के बाद भी आवारा कुत्तों को पकड़ने के बजाय आंखें मूंद का सोया हुआ है। आवारा कुत्तों को लेकर नगर निगम के दावे सिर्फ कागजी तौर पर दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ नगर निगम लगातार आवारा कुत्तों पर कार्रवाई करने की बात कह रहा है जबकि जिले में ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है। एक के बाद एक आवारा कुत्तों के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है।

Laxman Singh Raghav

Laxman Singh Raghav

Next Story