साप्ताहिक मकर राशिफल 25-31 जुलाई 2021: सावन माह का पहला सप्ताह, मकर राशि के लिए कैसा रहेगा, जानिए

Saptahik Makar Rashifal 25 - 31 July 2021 साप्ताहिक मेष राशिफल 25-31 जुलाई 2021: नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा है।अपने जीवन साथी का प्यार, समर्थन, व बच्चे की मुस्कुराहट देख सारी परेशानी भूल जाएंगे। पारिवारिक माहौल से मिली सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने मदद करेगी।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-26 05:56 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Makar Rashifal 25-31 July 2021 साप्ताहिक मकर राशिफल 25-31 जुलाई 2021:

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) मकर राशि के जातक के लिए आने वाला सप्ताह व्यवसाय में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा है।अपने जीवन साथी का प्यार, समर्थन, व बच्चे की मुस्कुराहट देख सारी परेशानी भूल जाएंगे। पारिवारिक माहौल से मिली सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने मदद करेगी। सेहत पर ध्यान दें। भूमि विवाद व कनूनी पचड़े में फंसने से बचे। बुधवार का दिन शुभफलदायी है।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक पर काम का दबाव बनेगा,जो जातक के व्यक्तित्व को उभारने का काम करेगा। अधिकारियों की नजर में जातक का काम तारीफ के काबिल रहेगा और आखिरी तक चाहे व्यापार हो या नौकरी पदोन्नति संभव है। पढाई में नाम होगा।

सेहत ( Health) मकर राशि के जातक की सेहत इस सप्ताह थोड़ी अच्छी और थोड़ी खराब रहेगी। सप्ताह के मध्य में जातक को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। सावधान रहेंगे तो लाभ मिलेगा। मां की तबियत इस सप्ताह खराब हो सकती है। बच्चों का भी ख्याल रखें।

प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे। साथ ही अहसास होगा कि परिवार ही जीवन की पूंजी है। कुछ बातों को लेकर जातक का जीवनसाथी या भाई-बहनों से अनबन होगा,लेकिन आखिर तक गलती का अहसास हो जाएगा और माफी मांग लेगें।

उपाय ( Remedy) मानसिक शांति के लिए जातक दुर्गा पाठ करें और गाय को चारा खिलाएं।

शुभ अंक (Lucky Number) 10, 11

                                                                                                                                 राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News