Aaj Ka Mantra: जीवन में सफलता और तरक्की के लिए करें इन मंत्रों का जाप, शनिदेव देंगे चमत्कारी लाभ

Aaj Ka Mantra: जीवन में आ रही हर बाधा सेहत समृद्धि के लिए शनि देव की प्रसन्नता जरूरी है, इसलिए इन मंत्रों का जाप करने से हर दोष दूर होता है, जानते शनिवार का मंत्रा

Update: 2023-12-09 00:45 GMT
Shanivar ka Mantra

Aaj Ka Mantra: जीवन में तरक्की और आगे बढ़ना चाहते हैं तो  रोज कुछउपाय करने चाहिए इससे समृद्धि  और धन बढ़ता है। खासकर जब  आपके साथ  शनिदेव के अशुभ प्रभाव हों तो व्यक्ति के जीवन में तरह तरह की परेशानियां आती हैं । शनिदेव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की और सफलता हासिल करता है। साथ ही शनि पीड़ा से राहत मिलती है। 

बता दें कि शनि मंत्र का जाप बहुत ही लाभकारी और चमत्कारी  है। जो भी व्यक्ति शनि मंत्रों का जाप करता है उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है। और उसके जीवन से सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं आपको बता दें कि शनि मंत्रों का जाप करने से शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं। जिस साधक की कुंडली में शनिदोष हो उस व्यक्ति को शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि मंत्रों का जाप करना चाहिए। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है अगर आप इस दिन शनिदेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं तो आपके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होगी।

शनिवार को शनि देव के मंत्र

शनिवार के दिन शनिदेव के इन मंत्रों का जाप करे आप अपने जीवन मे ंखुशियां ला सकते  है..ं.

ॐ शं शनैश्चराय नमः।

. शनि बीज मंत्र

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

. शनि का पौराणिक मंत्र

ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

शनि महामंत्र

ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

शनि गायत्री मंत्र

ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

. शनि का वैदिक मंत्र

ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।

. शनि दोष निवारण मंत्र

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः।

ऊँ शं शनैश्चराय नमः।।

ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

 सेहत के लिए शनि मंत्र

ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।

कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।

शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।

दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

शनि देव के मंत्रों का जाप की विधि

शनिवार के दिन सुबह स्नान के बाद पूजा के लिए कुश के आसन पर बैठें और शनिदेव की मूर्ति को स्थापित करें और उस पर नीले फूल चढ़ाएं,रूद्राक्ष की माला लें और इनमे से किसी एक मंत्र की कम से कम पांच माला का जाप करें। शनि देव से सुख-संपत्ति पाने के लिए हर शनिवार को इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Tags:    

Similar News