25 July 2021 Ka Panchang in Hindi: बहुत शुभ योग से हो रही सावन की शुरुआत, जानिए आज का पंचांग और राहुकाल

25 July 2021 Ka Panchang in Hindi: आज रविवार के दिन सावन माह का आरंभ होता है। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा का दिन है। आज के दिन शिव की पूजा के साथ रविवार का व्रत करें और सूर्य की पूजा और दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-22 02:02 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

25 July 2021 Ka Panchang in Hindi (आज का पंचांग हिंदी में):

ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है। पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं।

आज रविवार के दिन सावन माह का आरंभ होता है।  कृष्ण पक्ष की  प्रतिपदा का दिन है। आज के दिन शिव की पूजा के साथ रविवार का व्रत करें और सूर्य की पूजा और दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।                                                                                                             

  • आज 25 जुलाई का पंचांग

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1943 प्लव

विक्रम सम्वत- 2078

  • आज की तिथि - 

    प्रतिपदा 05:50 AM तक उसके बाद द्वितीया 04:03 AM, 26 जुलाई तक

आज का नक्षत्र - श्रवण 11:18 AM तक उसके बाद धनिष्ठा

आज का करण-तैतिल

आज का पक्ष- कृष्ण

आज का योग-आयुष्मान

आज का वार- रविवार

सूर्योदय-5:58 AM

सूर्यास्त- 7:08 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय- 8:33 PM

चन्द्रास्त-7:54 AM, 25 जुलाई

सूर्य -कर्क राशि

चन्द्रमा राशि

चन्द्रमा- 0:47 PM तक चन्द्रमा मकर के बाद कुंभ राशि पर संचार करेगा।

पर्व- जाया पारवती व्रत जागरण, सावन की शुरुआत

दिन - रविवार

माह- सावन 

  • शुभ समय

    अभिजीत मुहूर्त -12:07 PM से12:59 PM

    अमृत काल-12:24 AM से 01:57 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 AM से 05:10 AM


शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग- नहीं

रवि पुष्य योग -नहीं

द्विपुष्कर योग-11:18 AM से 04:03 AM, 26 जुलाई

  • अशुभ समय

राहु काल- 05:29 PM से 07:08 PM तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 13:25PM से 14:18 PMतक

दुष्टमुहूर्त-12:33 PM से 2:12 PM तक

कुलिक- 3:50 PM से 5:29 PM तक

भद्रा-नहीं

यमगण्ड- 12:33 PM से 2:12 PMतक

गुलिक काल- 05:20AM से 07:01AM तक

गंडमूल -नहीं


  • चौघड़िया

    दिन का चौघड़िया

उद्बेग – 05:58 AM से 07:37 AM तक

चर – 07:37 AM से 09:16 AM तक

लाभ – 09:16 AM से 10:54 AM तक

अमृत – 10:54 AM से 12:33 PM तक

काल– 12:33 PM से 14:12 PM तक

शुभ – 14:12 PM से 15:50 PM तक

रोग – 15:50 PM से 17:29 PM तक

उद्बेग – 17:29 PM से 19:08 PM तक

रात का चौघड़िया

शुभ – 19:08 PM से 20:29 PM तक

अमृत – 20:29 PM से 21:50 PM तक

चर – 21:50 PM से 23:12 PM तक

रोग – 23:12 PM से 00:33 AM तक

काल – 00:33 AM से 01:54 AM तक

लाभ – 01:54 AM से 03:16 AM तक

उद्बेग – 03:16 AM से 04:37 AM तक

शुभ – 04:37 AM से 05:58 AM तक


पंचांग क्या होता है? 

पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। हर दिन की तिथि का निर्धारण सूर्य और चंद्मा में भेद के आधार पर होता है और पंचांग के आधार पर हर दिन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण करते हैं। इसके आधार पर अपने काम को आसान बनाते हैँ। आज का पंचांग में तिथि, पक्ष, माह, नक्षत्र भी देखना जरुरी होता है। क्योंकि हर एक शुभ कार्य के लिए अलग अलग नक्षत्र होता है। सूर्योदय से दूसरे दिन सूर्योंदय के कुछ पहर पहले तक ही एक तिथि मानी जाती। चंद्रमा का स्थान जिस दिन चंद्रमा जिस स्थान पर होता है। उस दिन वही नक्षत्र और राशि मानी जाती है। चंद्रमा एक राशि में ढ़ाई दिन तक रहते हैं।

तिथि वारं च नक्षत्रं योगं करणमेव च।

पंचांगस्य फलं श्रुत्वा गंगा स्नानं फलं लभेत् ।।

आदिकाल में ही इस श्लोक के माध्यम से पंचांग को परिभाषित किया है।

  • तिथि- पंचांग का पहला अंग तिथि है। जो 16 है। इनमें पूर्णिमा और अमावस्या दो प्रमुख तिथियां है। जो दो पक्षों का निर्धारण करते हैं। कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। पूर्णिमा और अमावस्या दोनों तिथि माह में एक बार आती है।
  • नक्षत्र- नक्षत्र 27 होते हैं। लेकिन एक मुहूर्त अभिजीत नक्षत्र है जो शादी विवाह के समय देखा जाता है। इसे मिला कर 28 नक्षत्र भी कहे जाते है।
  • योग- 27 होते है। मनुष्य के जीवन में योग का बहुत महत्व है।
  • करण- 11 होते हैं। 4 स्थिर व 7 परिवर्तनशील है।
  • वार- सप्ताह में 7 दिन होते हैं। जो रविवार से शुरू, सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, और शनिवार पर खत्म होते हैं।

25 जुलाई को रविवार के दिन सावन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग रही है। इस दिन से शिव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है। कोई भी शुभ काम करना हो तो कर सकते हैं। आज का दिन हर दृष्टि से शुभ फलदायी है। अगर किसी शुभ काम को शुरू करना हो, गाड़ी, मकान वस्त्र -आभूषण कुछ भी खरीदना हो तो यहां जान लीजिए शुभ मुहूर्त और अशुभ मुहूर्त। रविवार के दिन कुछ लोगों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।

यह भी पढ़ें...Aaj Ka Panchang 24 July 2021: देखिए आज का पंचांग, जानिए गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहा कौन सा शुभ योग और मुहूर्त



Tags:    

Similar News