Rashifal Today 31 October: एक बार जरूर देख लें कैसा है आज का दिन, फिर लें महत्वपूर्ण फैसला

Rashifal Today 31 October: कारोबार में शुभ है या नहीं। नुकसान का खतरा है तो सलाह मशविरा करके कदम उठाने चाहिए।

Update: 2022-10-31 08:23 GMT

Zodiac Signs (photo: social media )

Rashifal Today 31 October: ज्योतिष में राशिफल का बहुत महत्व है। कोई भी नया काम शुरू कर लेने से पहले एक बार ये देख लेना चाहिए कि हमारा आज का दिन कैसा है। परिवार में स्थिति कैसी रहेगी। कारोबार में शुभ है या नहीं। नुकसान का खतरा है तो सलाह मशविरा करके कदम उठाने चाहिए। जोखिम उठाना चाहिए या नहीं। प्रस्तुत है आज सोमवार का राशिफल

1) मेष राशि — अपने जिद्दी रवैए के साथ समझौते का रुख अपनाए। जीवन साथी की सलाह से फैसले ले अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से रोमांटिक मुलाकात होगी। व्यवसाय में शुभ संकेत दिख रहे हैं। परिवार के साथ सुखमय क्षण व्यतीत होगा। शुभ अंक 8 है एवम शुभ रंग हरा है।

2) वृष राशि– आज दाम्पत्य सुख प्राप्त करेंगे। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक साझीदारों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ अच्छा रहेगा। पुराने लंबित कार्य पूरे होंगे। समय का सदुपयोग करना सीखे। गवाया हुआ समय दुबारा नहीं आता है। शुभ अंक 8 है और शुभ रंग हरा है।

3) मिथुन राशि– रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। संयम और साहस का दामन थामे रहें। मादक द्रव्यो का व्यसन छोड़ने का अनुकूल अवसर है। भाग्य साथ देगा अतः जोखिम ले सकते है। परिवार के साथ सुखमय महसूस करेंगे। शुभ अंक 6 है और शुभ रंग सफेद है।

4) कर्क राशि– उत्साह से भरे रहेंगे । किए हुए प्रयास का सुखद परिणाम मिलेगा। किसी ऐसी चीज की कमी खलेगी जो अतीत में आपके भावो से जुड़ी हुई रही हो। व्यवसाय के अवसर अधिक लाभप्रद नही है। जोखिम उठाना नुकसान का कारण बन सकता है। किसी स्थाई संपत्ति के विषय में किया गया समझौता भविष्य में लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग गुलाबी है।

5) सिंह राशि– खाने पीने की चीज में संयम बरतें। उदर रोग से संबंधित समस्या हो सकती है। धन संपत्ति के अवसर अच्छे है लेकिन व्यवसायिक फैसले सोच समझ कर लें। भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। प्रेम और रोमांस रहेगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग सफेद चांदी की तरह।

6) कन्या राशि– खाली समय का आनंद उठाएंगे। फिजूल खर्ची से बचें। किसी पुराने मित्र से मन मुटाव संभव है। सूचना तकनीकी से जुड़े लोगों से सहयोग मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास मनोयोग से करे , बेहतरीन अवसर हैं। स्वास्थ सुख रहेगा। परिवार के समस्या को समझबुझ के हल करें। व्यवहार में संयम रखें। शुभ अंक 6 और शुभ रंग तांबे की तरह रंग।

7) तुला राशि– शेयर सट्टा, लाटरी , जुआ से लाभ होने की स्थिति है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मनोदशा भी उत्साहजनक रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। यद्यपि भाई बंधु से संयमित होकर बात चीत करें। अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का सही अवसर है। शुभ अंक 8 और शुभ रंग सफेद है।

8) वृश्चिक राशि– पैसे से पैसा बनाने का सही अवसर है। धन निवेश की इच्छा हो तो निःसंकोच होकर करें। नए प्रेम संबंध बनने के आसार हैं। आप महसूस करेंगे कि रचनात्मक कार्य से बेहतर नौकरी करना है। स्वास्थ उत्तम रहेगा। परिवार की मांगों को धैर्य के साथ सुने संयम रखें। शुभ अंक 1है और शुभ रंग लाल है।

9) धनु राशि– आशावादी बने । निराशा को हावी न होने दें। माता पिता के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर खर्च होने के आसार हैं। कोई अच्छी सूचना फोन पर मिलेगी। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। धन संपत्ति व्यवसाय के लिहाज से आज दिन सामान्य रहेगा। शुभ अंक 7 है और शुभ रंग पीला।

10) मकर राशि– सगे संबंधियों से पैसे का लेनदेन न करें। स्पष्टवादी बनें। युवा वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपकी छवि आकर्षक है। इसका लाभ उठाएं। कार्यकुशलता बढ़ने हेतु नई तकनीक अपनाने का सुअवसर है। व्यवसायगत स्थित अच्छी रहेगी। शुभ अंक 7 है और शुभ रंग सफेद(चंदन की तरह)

11) कुंभ राशि – असमंजस की स्थिति रहेगी । सहकर्मियों के सलाह से कार्य करें। लघु उद्योग से जुड़े लोगों के लिए लाभ की स्थिति रहेगी। रोमांटिक रिश्तों में विवाद से बचे। जीवनसाथी से भी वाद विवाद हो सकता है। धन संपत्ति तथा व्यवसाय के अच्छे अवसर मिलेंगे। शुभ अंक 5 है और शुभ रंग चमकीला भूरा है।

12) मीन राशि– आर्थिक अवसर के हालात अच्छे नही है। कोई अहम काम रुक सकता है। उसे समय पर छोड़ दे। पारिवारिक जानो के साथ मिलकर व्यवसाय शुरू करने के अच्छे अवसर हैं। स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। धन संपत्ति के आसार ठीक नही है। शुभ अंक 3 है और शुभ रंग हल्का भूरा है।

Tags:    

Similar News