चमत्कारी मोर पंख : बढ़ाता है पति-पत्नी के बीच प्यार, सभी धर्मों से भी जुड़ी है बात

मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। इस पक्षी को देखने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग अपने घरों में मोर के पंख लगाते हैं।  इंद्र देव का मोरपंख के सिंहासन पर बैठना, कृष्ण का अपने द्वारा इसी मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखना कुछ ऐसे उदाहरण हैं,

Update: 2020-08-30 13:10 GMT
अधिकांश लोग अपने घरों में मोर के पंख लगाते हैं।  इंद्र देव का मोरपंख के सिंहासन पर बैठना, मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखना कुछ ऐसे उदाहरण हैं

लखनऊ: मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। इस पक्षी को देखने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग अपने घरों में मोर के पंख लगाते हैं। इंद्र देव का मोरपंख के सिंहासन पर बैठना, कृष्ण का अपने द्वारा इसी मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखना कुछ ऐसे उदाहरण हैं, मुकुट पर मोरपंख को स्थान देना, यहां तक पौराणिक काल में महर्षियों की उपयोगिता को बयां करते हैं।

 

यह पढ़ें...मोहर्रम पर कड़ी सुरक्षा: पहुंचे पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी, व्यवस्था का लिया जायजा

 

 

फाइल

कृष्ण को प्रिय

मोरपंख कृष्ण को अतिप्रिय है। इसलिए उनके साथ मोरपंख का होना अनिवार्य है, या यूं कहें कि कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। इसका जिक्र हमें कई ग्रंथों में भी मिलता है। प्राचीन काल में इसे औषधि के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। वास्तु की मानें तो घर के वास्तु दोष दूर करने में मोर पंख जरूरी है।

मोरपंख को घर में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। मोर में मां लक्ष्मी का भी वास होता है। तो जानें मोर पंख को घर में रखने से क्या लाभ होता हैं...

 

यहां लगाएं मोरपंख या फोटो

मोर पंख में मां लक्ष्मी है। जो हमें धन-धान्य से पूर्ण करती है और लोग इसे अपने घर की तिजोरी में रखते हैं। इसके अलावा अगर आप घर और ऑफिस में मोर की सुंदर सी फोटो और शोपीस भी रख सकते हैं।

नेगेटिव एनर्जी को करता है दूर

घर से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा और वास्तुदोष दूर करने में मोर पंख बहुत प्रभावशाली है। इसलिए घर में मोरपंख रखना अच्छा माना गया है।

 

यह पढ़ें...नई दिल्ली: 800 के पार हुए कोरोना हॉटस्पॉट, पिछले 10 दिनों में 243 नए कंटेनमेंट जोन बने

 

 

फाइल

साथी से प्यार में नहीं आती कड़वाहट

बेडरूम के अग्नि कोण में मोर की फोटो लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है। इसके अलावा बेडरूम, दरवाजे के सामने मोर पंख लगाना चाहिए, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दरवाजे से ही बाहर चली जाए।

ग्रह बाधा को भी करता है दूर

मोर पंख को घर में ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां से इसे सभी देख सकें। वास्तु की मानें तो इससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और घर का माहौल अच्छा हो जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो अगर किसी व्यक्ति को किसी ग्रह से परेशानियां हो रही हों तो भी मोर पंख के सही इस्तेमाल से इसे ठीक किया जा सकता है।

फाइल

हर धर्म से जुड़ा है मोरपंख

*हिंदू धर्म में मोर को धन की देवी लक्ष्मी के साथ जोड़कर देखा जाता है। लक्ष्मी सौभाग्य, खुशहाली, विनम्रता और धैर्य का प्रतीक मानी जाती हैं इसलिए लोग मोर के पंखों का प्रयोग लक्ष्मी की इन्हीं विशेषताओं को हासिल करने के लिए करते हैं।

*ग्रीक पौराणिक कथाओं के अनुसार हिंदू ही नहीं हर धर्म के लिए मोरपंख खुशी का पैगाम लाता है। जैसे ग्रीकवासी मोर के पंखों को स्वर्ग और सितारों की निगाहों के साथ जोड़ते हैं। तो एशिया के देशों में मोर के पंखों को अध्यात्म के साथ जोड़ा जाता है। बौद्ध धर्म के अनुसार मोर पंख दिलों में प्रेम भरने का काम करते हैं।

यह पढ़ें...झारखंड: राज्य में बसों का परिचालन शुरू करने के निर्देश, किराए में हुई बढ़ोतरी

 

फाइल

*ईसाई धर्म में मोर पंख, अमरता, पुनर्जीवन और अध्यात्मिक शिक्षा से संबंध रखते हैं तो इस्लाम धर्म में मोर पंख जन्नत के दरवाजे के बाहर अद्भुत शाही बाग के प्रतीक माने जाते हैं।

वैसे जो लोग मोरपंखों से जुड़ी इन बातों से बिल्कुल परिचित नहीं हैं वे भी अपने घरों में मोर के पंख इसलिए रखते हैं क्योंकि बहुत से लोग यह मानते हैं कि घरों में मोरपंख रखने से कीड़े-मकोड़े घर में दाखिल नहीं होते।

Tags:    

Similar News