10 चमत्कारी मंत्र: भगवान राम के इन मत्रों का आज करें जाप, घर में आएंगी खुशियां

आज अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने वाला है। इस वजह से पूरे देश का  माहौल राममय हो गया है। और अयोध्या दुल्हन की तरह सज गई है। आज से अयोध्या में दीवाली की जगमगाहट होने लगेगी।

Update: 2020-08-05 05:00 GMT

लखनऊ : आज अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने वाला है। इस वजह से पूरे देश का माहौल राममय हो गया है। और अयोध्या दुल्हन की तरह सज गई है। आज से अयोध्या में दीवाली की जगमगाहट होने लगेगी। लेकिन फिर भी लोगों का भूमि पूजन देखने का सपना नहीं पूरा हुआ तो कोई बात नहीं, आप घर पर रहकर भी रामलला का भूमिपूजन टीवी पर देख सकते है और घर के माहौल को भक्तिमय बनाने के लिए मंत्र जाप से श्रीराम को महसूस करें।

 

यह पढ़ें.....भूमि पूजन: अयोध्या के लिए दिल्ली से रवाना हुए पीएम मोदी

 

भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करने से मनचाही कामना पूरी होती है। साधारण से दिखने वाले इन मंत्रों में जो शक्ति छिपी हुई है, वह हर कोई नहीं पहचान सकता। अत: प्रभु श्रीराम के इन 10 सरल मंत्रों का जाप आपके जीवन को परेशानियों से उबार सकता है। इतना ही नहीं, ये मंत्र अपार धन-संपदा की प्राप्ति भी कराते हैं।

 

श्रीरामचन्द्राय नम:।

रामाय नम:।

ह्रीं राम ह्रीं राम।

क्लीं राम क्लीं राम।

फट् राम फट्।

श्रीं राम श्रीं राम।

ॐ राम ॐ राम ॐ राम।

श्रीराम शरणं मम्।

ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा।

'श्रीराम, जयराम, जय-जय राम'

अद्भुत मंत्र...

'श्री राम जय राम जय जय राम' यह सात शब्दों वाला तारक मंत्र है। इस साधारण से दिखने वाले इस मंत्र में जो शक्ति छिपी हुई है, वह अनुभव का विषय है। इसे कोई भी, कहीं भी, कभी भी कर सकता है। फल बराबर मिलता है। हमारा सबसे बड़ा दुर्भाग्य आज यही है कि हम राम नाम का सहारा नहीं ले रहे हैं।

 

यह पढ़ें.....देश में इमरजेंसी लागू: टुकड़ों में बिछी लाशें! भयानक विस्फोट से कांपी राजधानी

इसीलिए कहा गया है कि श्वास और निश्वास में निरंतर र-कार 'रा' और म-कार 'म' का उच्चारण करते रहने से दोनों नाड़ियों में प्रवाहित ऊर्जा में सामंजस्य बना रहता है। अध्यात्म में यह माना गया है कि जब व्यक्ति 'रा' शब्द का उच्चारण करता है तो देर किस बात की आज से ही शुरु कर राम नाम का जाप...

 

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News