बहुत खास फरवरीः तीन ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

सूर्य इस दिन मकर राशि में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि वालों पर इस गोचर का विशेष प्रभाव दिखाई पड़ेगा। सूर्यदेव की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

Update: 2021-02-01 03:34 GMT
शुक्र का यह गोचर कुंभ राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेंगे। इस दौरान कुंभ राशि वालों को नए अवसर और धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। 6 राशियों की किस्मत बदलेगी। कन्या, तुला मकर कुंभ और मीन राशि की की किस्मत बदलेगी।

लखनऊ: आज से फरवरी का माह शुरू हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण है। फरवरी में एक ओर मकर राशि में सप्त ग्रही योग बनेगा। वहीं तीन अन्य प्रमुख ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, फरवरी में सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है इन ग्रहों का फरवरी में होगा राशि परिवर्तन-

 

सूर्य का गोचर

12 फरवरी को रात 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य अपना राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य इस दिन मकर राशि में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि वालों पर इस गोचर का विशेष प्रभाव दिखाई पड़ेगा। सूर्यदेव की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सूर्य हमारी आत्मा और ऊर्जा के कारक माने जाते हैं। ताकत, अधिकार, स्थिति, नाम, प्रसिद्धि, नौकरी, पिता और वर्चस्व के लिए कुंडली में सूर्य की स्थिति को देखा जाता है।

यह पढ़ें....मौनी अमावस्या 2021: मोक्ष का खुलेगा मार्ग, इस दिन करें इन नियमों का पालन

शुक्र का गोचर

शुक्र ग्रह 21 फरवरी 2021 को सुबह 2 बजकर 12 मिनट पर मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का यह गोचर कुंभ राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेंगे। इस दौरान कुंभ राशि वालों को नए अवसर और धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। 6 राशियों की किस्मत बदलेगी। कन्या, तुला मकर कुंभ और मीन राशि की की किस्मत बदलेगी।

यह पढ़ें....1 फरवरी: मिथुन राशि वालों को बिजनेस में होगा लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

मंगल का गोचर

 

22 फरवरी को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल ग्रह सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे।वृषभ राशि में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान धन लाभ के भी योग बन सकते हैं। इन ग्रहों की चाल बदलने से किसी को शुभ तो किसी को अशुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इसकी वजह है इन ग्रहों का मनुष्य जीवन के महत्वपूर्ण पक्षों जैसे नौकरी, धन प्राप्ति, तरक्की, व्यापार, परिवार आदि से संबंधित होना।

Tags:    

Similar News