Chandra Grahan 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण इस राशि में लगेगा, इन 6 राशियों के लिए रहेगा खतरा

Chandra Grahan 2021 : चंद्र ग्रहण के समय अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि है। जो कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-21 01:58 GMT

 सांकेतिक फोटो( सौं.से सोशल मीडिया)

Chandra Grahan 2021 Empact : वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन 26 मई को उपछाया चंद्र ग्रहण लग रहा है । इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं । चंद्र ग्रहण के समय अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि है। जो कुछ राशियों के अच्छा तो कुछ के लिए बुरा प्रभाव डाल रहा है।

इस दिन ग्रहण का समय शाम 04.15 pm से 07.20pm तक का है। 3 घंटे की अवधि का यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसके अलावा अमरेका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में दिखेगा।

इन राशियों पर शुभ  प्रभाव

  • मेष राशि ( Aries Horoscope) वृश्चिक राशि में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण का मेष राशि के लिए शुभ है।जातक को धन लाभ देने वाला है। लेकिन साथ में परेशानी भी बढ़ेगी।
  • वृष राशि ( Taurus Horoscope) चंद्र ग्रहण वृष राशि पर सामान्य प्रभाव रहेगा। वाणी की कठोरता से काम बिगड़ेगा। धन लाभ और व्यय दोनों होगा।
  • मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) इस राशि के लिए 26 मई का चंद्र ग्रहण चमत्कारिक लाभ देगा। बीमारियों से दूर रखेगा। संबंधों में घनिष्ठता बढ़ाने वाला है।
  • कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) चंद्र ग्रहण से कन्या राशि के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। नई और अच्छी नौकरी मिलने से सामाजिक स्तर ऊंचा होगा और कोरोन काल में मानसिक तनाव भी दूर होगा।
  • मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) चंद्र ग्रहण मकर राशि के लिए उन्नति और धन की बरसात कराने वाला है। इस राशि के जातक के काम को समाज में पहचान मिलेगी।
  • कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए चंद्र ग्रहण के बाद लाभकारी बदलाव होंगें। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार के साथ संबंध बढ़िया रहेंगे।
सांकेतिक फोटो( सौ.से सोशल मीडिया)

इन राशियों पर अशुभ प्रभाव

  • कर्क राशि ( Cancer Horoscope ) चंद्र ग्रहण कर्क राशि के लिए बढ़िया नहीं है। सेहत और व्यवसाय दोनों प्रभावित होंगे। लेकिन निवेश के लिए बढ़िया है।
  • सिंह राशि ( Leo Horoscope) इस राशि पर चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव पड़ेगा। सेहत खराब हो सकती हैं। किसीभी बड़ी बीमारी की चपेट में आने की संभावना
  • तुला राशि ( Libra Horoscope ) चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए ना बहुत अच्छा है ना बुरा। लेकिन हां अगर लेन-देन करते हैं तो आर्थिक हानि की पूरी संभावना है। सेहत पर भी असर पड़ेगा। कोरोना की चपेट में सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण बुरा प्रभाव दे रहा है। पैसा, प्यार, परिवार और नौकरी हर क्षेत्र में नुकासन की संभावना है। धर्म में मन लगाएंगे तो लाभ होगा।
  • धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव है कि जातक को कुछ दिनों तक धैर्य से काम लेना चाहिए। व्यवसाय और यात्रा से बचें। सेहत का ख्याल रखें।
  • मीन राशि ( Pisces Horoscope) चंद्र ग्रहण मीन राशि के जातक को सतर्क रहने की चेतावनी है। कहीं शोक की खबर आपको परेशान कर सकती है। परिवार में पत्नी, मां या बच्चे की सेहत खराब हो सकती है, सतर्क रहें। Chandra Grahan Ka Asar 2021: इस क्षेत्र के लोगों के लिए घातक होगा चंद्र ग्रहण, बचने के लिए करें ये उपाय


Tags:    

Similar News