Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण में जरूर करें इन चीजों का दान, बीमारी से राहत, नौकरी और आर्थिक स्थिति होगी अच्छी

Chandra Grahan 2022: जल्द ही साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल देव दीपावली के दिन यानी 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-02 02:47 GMT
Chandra Grahan 2022 (Image: Social Media)

Chandra Grahan 2022: जल्द ही साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल देव दीपावली के दिन यानी 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण में सावधानियां बरतनी जरूरी होती है। साथ ही ज्योतिषी कि मानें तो चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण में दान का बहुत महत्व रहता है। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण में कौन सी चीज़ों का करना चाहिए दान:

चंद्र ग्रहण में इन चीजों का करें दान:

नौकरी के लिए उपाय

दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप नौकरी की तलाश में है और उसमें सफलता नहीं प्राप्त हो पा रही है तो ग्रहण वाले दिन सफेद मोती या सफेद मोती से बने आभूषण का दान करें, इससे आपको जरूर लाभ होगा।

संतान सुख के लिए

अगर आपको संतान सुख नहीं मिला है तो आप चंद्र ग्रहण वाले दिन दूध, खिलौने और कपड़े किसी जरूरतमंद बच्चे को दान करें, ऐसा करने से आपको लाभ होगा।

घर के तनाव और झगड़ों से राहत

अगर आपके घर में अक्सर तनाव या क्लेश भरा माहौल रहता है या लड़ाई झगड़े ज्यादा होते हैं तो चंद्र ग्रहण वाले दिन चीनी या सफेद कपड़े का दान करें। इस उपाय से घर में शुभता आएगी और क्लेश दूर हो जाएगा।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

दरअसल अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो चंद्र ग्रहण वाले दिन दूध, चावल या फिर इनसे बने किसी चीज का दान करें क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चावल सुख-समृद्धि का सूचक है। ऐसे में चावल या इनसे निर्मित वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आर्थिक तंगी की स्थिति से छुटकारा मिल जाता है।

 बीमारी से राहत

अगर आप या फिर आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार हैं तो चंद्र ग्रहण वाले दिन कांच के बाउल में पानी डालें और उसमें एक चांदी का सिक्का डाल दें। अब इस पानी में बीमार व्यक्ति अपना चेहरा देख कर सिक्का सहित बाउल का दान कर दें। इस उपाय को करने से बीमारी से राहत मिलती है।


Tags:    

Similar News