Chandra Grahan 2022: साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

Chandra Grahan 2022: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। दरअसल 8 नवंबर को देव दीपावली का भी त्योहार मनाया जाएगा और इस दौरान चंद्र ग्रहण भी लगेगा।

Update: 2022-10-31 02:07 GMT

Chandra Grahan 2022 (Image: Social Media)

Chandra Grahan 2022: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। दरअसल 8 नवंबर को देव दीपावली का भी त्योहार मनाया जाएगा और इस दौरान चंद्र ग्रहण भी लगेगा। बता दें भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रग्रहण भारत के कई इलाकों में देखा जा सकेगा। इस दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

दरअसल इस साल चंद्र ग्रहण पर चांडाल दोष लगने की आशंका भी जताई गई है। भारत में चंद्र ग्रहण, मंगलवार, यानी 8 नवंबर को शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक लगेगा, जो भारत के कुछ शहर जैसे कोलकाता, गुवाहाटी, कोहिमा, नई दिल्‍ली, बंगलुरु, नागपुर और मुंबई समेत कई शहरों में देखा जा सकेगा।

भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के कुछ हिस्से, एशिया, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर के पास इस आकाशीय घटना को लोग अपनी आंखों से सीधा देख सकेंगे। दरअसल चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ चीजों को करना शुभ नहीं माना जाता है। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए:

चंद्र ग्रहण के दौरान ना करें ये काम:

चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही चीज से दूरी बनानी चाहिए क्योंकि इसे अच्छा नहीं माना जाता।

चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा भी नहीं करनी चाहिए, साथ ही और मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। 

दरअसल चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना ही अच्छा होता है। साथ ही इसके अलावा गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल ना करें तो उनके लिए हितकर रहता है।

चंद्रग्रहण कैसे लगता है

दरअसल ग्रहण एक खगोलीय घटना मानी जाती है। बता दें चंद्र ग्रहण पूर्ण तौर से तब माना जाता है जब सूर्य, पृथ्वी और चांद एक सीध में आ जाते हैं। दरअसल जब पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है तब चंद्र ग्रहण बनता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय सूर्य की रोशनी चांद तक नहीं पहुंच पाती और चांद अंधकार में चला जाता है। बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान कई चीज़ें वर्जित होती हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।


Tags:    

Similar News