Chandra Grahan 2024: आखिरी चंद्र ग्रहण 2024 में कब लगेगा?जानिए इसके बारे में सबकुछ

Last Chandra Grahan 2024 Kab Hai : क्या आखिरी चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस ग्रहण में भी सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। जानिए इसके बारे में

Update: 2024-07-04 05:27 GMT

Lunar Eclipse 2024, Kab Hai Chandra Grahan:ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, वैज्ञानिक दृष्टि से भी ग्रहण खगोलीय घटना के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है।अभी 2024 का आखिरी ग्रहण मको लगेगा। यह ग्रहण चंद्र ग्रहण था। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व है।

बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लग चुका है। दोपहर के समय होने के कारण यह भारत में दृश्यमान नहीं था। ये चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे 36 मिनट का था। जब सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इसे आंशिक चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। आइए जानते हैं साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) कब होगा? इसके साथ ही जानें समय से लेकर भारत में नजर आएगा कि नहीं…

कब लगेगा आखिरी चंद्र ग्रहण 2024? 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 सुबह 6 .11 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो सुबह 10.17 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि होगी।

दूसरे चंद्रग्रहण का समय:

चन्द्र ग्रहण की शुरुआत: प्रातः काल 06:12 मिनट पर

समाप्ति का समय: सुबह 10:17 मिनट तक

दूसरे चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 04 मिनट

भारत में  दिखेगा चंद्र ग्रहण या नहीं? 

बता दें कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण सुबह के समय हो रहा है। इसलिए ये भारत में नहीं नजर आएगा। जब चंद्र ग्रहण आरंभ होगा उस समय पूरे भारत में चंद्रास्त की स्थिति हो चुकी होगी। इसलिए यह भारत में लगभग दृश्यमान नहीं होगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण की उपच्छाया आरंभ होते समय उत्तर पश्चिमी भारत और उत्तरी दक्षिणी शहरों में चंद्रास्त हो रहा होगा, इसलिए कुछ समय के लिए इन क्षेत्रों में चंद्रमा की रोशनी थोड़ी धुंधली हो सकती है।

भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल 

बता दें कि चंद्र ग्रहण आरंभ होने के करीब 9 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए आप ग्रहण काल के दौरान सभी कामों को आसानी से कर सकते हैं।

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका आदि जगहों पर नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण 2024 का राशियों पर प्रभाव

खंडग्रास चंद्र ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। बता दें कि मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों को नकारात्मक प्रभावों को सामना करना पड़ सकता है। इस राशियों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों के साथ आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सजग रहें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के निवेश आदि करने से बचें। इसके अलावा वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News