Christmas 2020: ये सिर्फ तीन रंग नहीं, इसमें छिपा है प्रभु ईशु का संदेश

सुनहरा यानि गोल्डन कलर का प्रयोग सर्वाधिक किया जाता है, लेकिन इन तीन ही रंगों का प्रयोग क्यों किया जाता है,  इन रंगों के बारे में जीसस क्राइस्ट ने हमें तीन शिक्षाएं दी हैं। जानते हैं कि तीन रंगों के बारे में जीसस ने कौन सी​ शिक्षा दी है।

Update: 2020-12-18 05:05 GMT
दिसंबर का महीना करीब-करीब गुजर चुका है। आज से ठीक कुछ दिन बाद नया साल आ जाएगा। उससे पहले आज क्रिसमस पर्व विश्वभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

जयपुर: साल 2020 का आखिरी दिसंबर का महीना करीब-करीब गुजर चुका है। आज से 13 वें दिन बाद नया साल आ जाएगा। उससे पहले 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व कोरोना के बीच विश्वभर में सादगी से मनाया जा रहा है। लोगों ने इस पर्व को मनाने की तैयारी पहले कर ली थी। क्रिसमस पर्व पर तीन रंगों का विशेष तौर पर प्रयोग किया जाता है। इन रंगों में लाल रंग, हरा रंग और सुनहरा यानि गोल्डन कलर का प्रयोग सर्वाधिक किया जाता है, लेकिन इन तीन ही रंगों का प्रयोग क्यों किया जाता है, इन रंगों के बारे में जीसस क्राइस्ट ने हमें तीन शिक्षाएं दी हैं। जानते हैं कि तीन रंगों के बारे में जीसस ने कौन सी​ शिक्षा दी है।

लाल रंग

यह रंग यीशु के खून का प्रतीक है। इसके अलावा उनका दूसरों के प्रति बेपनाह प्यार भी लाल रंग को दर्शाता है। वे हर किसी को अपना बेटा मानते थें और बिना शर्त के उन्हें प्यार करते थे। लाल रंग मानवता का पाठ भी पढ़ता है। यह खुशी भी प्रदान करता है क्योंकि जिस जगह पर ढेर सारा प्यार होगा वहां पर खुशी अपने आप ही आ जाएगी।

 

यह पढ़ें...कोरोना में क्रिसमस की धूम: ऐसे सजाएं Christmas Tree, बनेगा 2020 यादगार

 

 

हरा रंग

हरा रंग, प्रकृतिक को संबोधित करता है, जो कि इतनी सर्दी में भी अपने रंग को बरकरार रखने में कामयाब रहते हैं। ईसाई धर्म में माना जाता है कि हरा रंग प्रभू यीशु के शाश्वत जीवन का प्रतीक है। यीशु को भले ही जबरदस्ती मार दिया गया हो लेकिन वह आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे भी। इसलिये हरे रंग का मतलब होता है जिंदगी।

यह पढ़ें...18 दिसंबर राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा आज सच्चा प्यार, जानें बाकी का हाल

सुनहरे रंग

सुनहरे रंग का अर्थ किसी को भेंट देना। यीशु के जन्म पर जो तीसरे राजा आए थें, उन्होंने भेंट में सोना दिया था। भगवान ने गरीब मरियम को अपने बेटे को जन्म देने के लिये चुना। मरियम और यूसुफ ने यीशु को बचाने के लिये सभी बाधाओं का सामना किया। यह बताता है कि हर कोई भगवान के सामने बराबर है। यह एक उपहार था, जिसे भगवान ने मानव जाति को दिया था।

Tags:    

Similar News