×

18 दिसंबर राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा आज सच्चा प्यार, जानें बाकी का हाल

आज समय का फायदा उठाकर ऑफिस में परिश्रम से सबका दिल जीत लेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा। सेहत से परेशान रहेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 Dec 2020 2:04 AM GMT
18 दिसंबर  राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा आज सच्चा प्यार, जानें बाकी का हाल
X
जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे।

लखनऊ : विक्रम संवत 2077, माह- मार्गशीर्ष, चतुर्थी तिथि 02:23 PMतक ,फिर पंचमी नक्षत्र श्रवण राहू - 11:04 AM – 12:23 PM तक...आज दिन शुक्रवार कुछ जातकों मे उत्साह भरकर जाएगा तो कुछ को उदास कर देगा। बिजनेस, नौकरी व पढ़ाई के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार जानिए....

मेष से कर्क तक....

मेष राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार मतभेद से भरा रहेगा। आज का दिन जातक के कई रिश्तों में खटास लाने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में कलीग्स से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

वृष राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार अपनी पहचान बनाने वाला है। जातक को नाम व पैसा दोनों इस सप्ताह मिलेगा। आज का दिन जातक में उत्साह भरकर जाएगा। परिवार के साथ मनोरंजन का समय गुजरेगा। पत्नी को शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे।

मिथुन राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार परेशानियों से भरा रहेगा। आज के दिन बहुत बड़ा सरप्राइज इंतजार कर रहा है। कुछ अच्छा होगा तो किसी अपने का साथ छुटने से परेशान भी रहेंगे। किसी पुराने दोस्त मुलाकात होगी। बिजनेस में घाटा होगी व नौकरी में पदोन्नति संभव है। वाहन संभल कर चलाएं। किसी चीज की खरीददारी करेंगे।

कर्क राशि इस राशि के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने वाला होगा।बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। जातक की सेहत खराब हो सकती है। पत्नी आपका खास ख्याल रखेंगी। बिजनेस में लाभ व नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

यह पढ़ें...2021 का पहला दिन: किस नक्षत्र-योग में हो रही है शुरुआत, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

rashi news

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार खुशियों से भरपूर रहेगा। पूरा दिन रोमांच से भरा रहेगा,जातक आज से ही क्रिसमस व आने वाले साल के स्वागत में लगेंगे। सेहत अच्छा रहने वाला है। बिजनेस व नौकरी के लिए सप्ताह लाभवर्धक है। वैवाहिक जीवन में अनबन के बावजूद प्यार कम नहीं होने वाला है।

कन्या राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार बिजनेस में विस्तार का योग है। जातक के लिए पार्टी वाला दिन है। नौकरी में पदोन्नति के आसार है। सेहत व खान-पान पर ध्यान दें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे।पत्नी के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व पारिवारिक मुद्दो पर विचार रखेंगे।

तुला राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार की शुरुआत में सारे ग्रह अनुकूल है। सब कुछ जातक के पक्ष में रहेगा। समय का फायदा उठाकर ऑफिस में परिश्रम से सबका दिल जीत लेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा। सेहत से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ अनजाने में दिल दुखाने वाली बात करेंगे। लेन-देन से बचें।

वृश्चिक राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार भाग्य से उत्तम फल देगा। बिजनेस में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। नौकरी में भी शत्रु जातक का कुछ नहीं बुरा कर पाएंगे। अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आज यात्रा के योग है। परिवार व पत्नी का ख्याल रखेंगे। संतान को लेकर जातक परेशान रहेंगे।

यह पढ़ें... खरमास:आत्मा-परमात्मा के मिलन का मास, फिर भी कहते हैं अमांगलिक, जानें क्यों

RASHI

धनु से मीन तक...

धनु राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार संभल कर चलने वाला होगा।जातक न तो बिजनेस में और न ही नौकरी को लेकर ऑफिस में किसी पर आंखमूंद कर भरोसा करें। सेहत का ध्यान दें, लेकिन खान पान पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखे।संतान से परेशान रहेंगे। पत्नी से अनबन किसी तीसरे की वजह से होगी। जो सामान्य गुजरेगा।

मकर राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार बाधाओं से भरा है। आज का दिन इस राशि के जातक के लिए विशेष उत्साह देकर नहीं जाने वाला है। बिजनेस में अगर पार्टनरशीप है तो संभलने की जरुरत है।ऑफिस में काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे।

कुंभ राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार मनोरंजन से भरा रहेगा। पूरे दिन घूमने-फिरने में बिता देंगे। दोस्तों के साथ आने वाले साल के स्वागत में लगेंगे, लेकिन सोशल डिसटेंस्गिं का ख्याल रखें। बिजनेस में गति धीमी रहेगा, लेकिन नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। संतान व माता-पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे।

मीन राशि इस राशि के जातक के लिए 18 दिसंबर दिन शुक्रवार परिवार के साथ अनुकूल रहने वाला है। पत्नी व बच्चे आपका साथ पाकर खुशी महसूस करेंगे। सेहत से भी मजबूत रहेंगे। जी भरकर खाएं-पिएं। मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। बिजनेस व नौकरी में आपके पक्ष में सबकुछ रहेगा। भाग्य के बल पर बहुत कुछ मिलने वाला है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story