Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, जीवन होगा सफल

Dev Uthani Ekadashi 2022: आज तुलसी विवाह भी है जिसमें भगवान श्री हरि शालिग्राम का तुलसी के साथ विवाह कराया जाएगा। आज के दिन लोग सबसे पहले तुलसी की पूजा करते हैं।

Written By :  Ramkrishna Vajpei
Update: 2022-11-04 04:10 GMT

Dev Uthani Ekadashi 2022 (photo: social media )

Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी, देवप्रबोधिनी, देवउठनी ग्यारस या देवोत्थानी एकादशी आज है। आज भगवान विष्णु चार की योग निद्रा के बाद जाग गए हैं। इसी वजह से आज से चार माह से बंद चल रहे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। आज तुलसी विवाह भी है जिसमें भगवान श्री हरि शालिग्राम का तुलसी के साथ विवाह कराया जाएगा। आज के दिन लोग सबसे पहले तुलसी की पूजा करते हैं। इस एकादशी पर हम आपको बता रहे हैं। आपकी राशि के अनुसार कुछ उपाय जिन्हें अपना कर आप मालामाल हो सकते हैं। और आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा मिल सकती है।

मेष ऱाशि: है उन्हें सुख समृद्धि के लिए इस एकादशी पर सुबह स्नान ध्यान करने के बाद भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। साथ ही विष्णु के किसी मंत्र या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। अगर कोई मंत्र न आता हो तो ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप करना चाहिए।

वृष राशि:  वालों ध्यान दो आप को मान सम्मान पाने के लिए भगवान विष्णु की पंचामृत और पंजीरी से पूजा करनी चाहिए। और भगवान श्री हरि और तुलसी का ध्यान करना चाहिए। पूजा के साथ तुलसी विवाह संपन्न कराना चाहिए।

मिथुन राशि: वाले अपने वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति के लिए सुबह स्नान ध्यान कर बस ये छोटा सा उपाय करें। भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें तुलसी दल अर्पित करें। हां इससे पहले तुलसी की पूजा अवश्य कर लें।

कर्क राशि: वालों को देवोत्थानी एकादशी पर तुलसी पूजन करते हुए तुलसी के सामने देसी घी का दीपक जलाना चाहिए और प्रसाद में नैवेद्य आदि अर्पित करना चाहिए। इसके साथ महालक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए। महालक्ष्मी मंत्र, श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि: वालों को देवप्रबोधिनी एकादशी पर अच्छे स्वास्थ्य के लिए दक्षिणावर्ती शंख में दूध और गंगाजल डालकर भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करते हुए उनका अभिषेक करना चाहिए।

कन्या राशि: के जातकों को भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा या विवाह संपन्न कराने के बाद गाय को हरा चरा और गुड़ खिलानी चाहिए।

तुला राशि: के लोगों को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और तुलसी को पीले रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए। आपकी कामना इस उपाय से जल्द पूरी होगी।

वृश्चिक राशि: के जातक भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा के बाद विष्णु चालीसा और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें आपके संकट दूर होंगे जीवन में उन्नति और सफलता का रास्ता साफ होगा।

धनु राशि: के जातक ध्यान दें उन्हें आज के दिन नहा धोकर भगवान विष्णु और तुलसी पूजन के बाद ब्राह्राणों को भोजन और धन का दान करना चाहिए। इससे आप को समृद्धि प्राप्त होगी। संकट दूर होंगे।

मकर राशि: के जो लोग परेशान चल रहे हैं। संकट घेरे हैं उन्हें आज देवउठनी एकादशी पर व्रत रखना चाहिए। और भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा करके उन्हें केला और हल्दी चढ़ाना चाहिए।

कुंभ राशि: के लोगों को भी इस एकादशी पर व्रत रखना चाहिए और शाम के समय तुलसी की पूजा कर लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। इस उपाय से आपको तुलसी और श्रीहरि की कृपा मिलेगी।

मीन राशि: वालों को भगवान विष्णु और तुलसी का गंगाजल से जलाभिषेक करके पूजा करनी चाहिए।

Tags:    

Similar News