Falgun Month Upay: फाल्गुन का माह खोल देगा आपकी किस्मत, इनके पूजन से मिलेगा फल ही फल

Falgun Month 2024 Upay: फाल्गुन माह की शुरूआत होने वाली है। इस माह कुछ खास कामों को करके जीवन को खुशहाल बना सकते हैं इससे ईश्वर की कृपा बरसेगी...;

Written By :  Suman Mishra
Update:2024-02-23 10:43 IST

Falgun Month Upay: रंग बिरंगे उत्सवों से भरपूर बसंत पतझड़ को खुद में समेटे जब भी फाल्गुन का महीना आता है। जीवन में उल्लास भर देता है।  इस साल फाल्गुन मास (Falgun Month 2024) की शुरुआत 25 फरवरी से हो रही है। हिंदू पंचांग के मुताबिक साल का अंतिम माह होता है फाल्गुन। हर माह किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। फाल्गुन में श्रीकृष्ण, इंद्र और शिव की पूजा का विधान है। इसी माह में महाशिवरात्रि, होली का पर्व भी आता है। फाल्गुन का महीना  25 फरवरी के दिन से शुरु हो रहा है जो 24 मार्च तक रहेगा। धर्मानुसार मान्यता है कि इस माह में प्रेम संबंधों और रिश्तों में मिठास आती है। इस माह भगवान की कृपा बनी रहें इसके लिए खास बातों पर ध्यान देना चाहिए।

फाल्गुन माह रखें ख्याल

 फाल्गुन माह में कहते हैं कि शीतल और सामान्य पानी से स्नान करना चाहिए। इस माह में अन्न कम और फलाहार ज्यादा करना चाहिए। मान्यता है कि इस माह में रंगीन कपड़े और सुंदर कपड़े पहनने चाहिए। इस माह में नियमित रूप से श्री कृष्ण की उपासना करने से विशेष फल मिलता है। पूजा में फूलों का इस्तेमाल करें।वहीं इस माह में मांस-मदिरा और नशे आदि की चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।

फाल्गुन माह में करें ये विशेष उपाय 

धार्मिक मान्यता है कि अगर आपको गुस्सा या चिड़चिड़ाहट महसूस  हो, तो फाल्गुन मास में श्री कृष्ण की उपासना से लाभ मिलेगा, इस माह में उन्हें गुलाल अर्पित करें।

अगर किसी तरह  का डिप्रेशन है तो इस माह में जल में चंदन मिलाकर स्नान करने से फर्क दिखेगा।

सेहत से संबंधित समस्या के लिए पूरे महीने भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करने से रोगों से मुक्ति मिलेगी।

इसके अलावा, किसी भी आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए पूरे महीने मां लक्ष्मी को गुलाब या इत्र अर्पित करने से लाभ होगा।

फाल्गुन माह में श्रीकृष्ण के ये स्वरुप की पूजा करें

फाल्गुन माह श्री कृष्ण और शिवजी की उपासना फलदायी होती है। फाल्गुन माह में श्रीकृष्ण के बाल, युवा और गुरु इन तीनों स्वरूपों की उपासना करनी चाहिए।  संतान प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की उपासना करें। प्रेम और आनंद प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण के युवा स्वरूप और ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु कृष्ण की उपासना करें।हर तरह से लाभ मिलेगा।

अगर आप बीमार है, या लंबे समय से बीमार चल रहे तो फाल्गुन पूर्णिमा की रात तुलसी की माला से 'ॐ नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा' का 1008 बार जाप करेंगे तो हमेशा के लिए स्वस्थ्य रहेंगे।

इसी माह  में शिवलिंग की पूजा करने का महत्व है। मान्यता है कि फाल्गुन माह में शिव जी  की पूजा करने से शिव-गौरी के आशीर्वाद के प्राप्ति हो सकती है। अगर आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी है, तो फाल्गुन माह में सुगंधित केवड़े के फूल से बना इत्र को पानी में डालकर स्नान करें और भगवान श्रीकृष्ण को चंदन चढ़ाएं। इससे कान्हा की कृपा बनी रहती है और विवाह तय हो सकते हैं।

फाल्गुन माह में धन प्राप्ति के लिए बेहद खास होता है। इसमें चंद्रमा की विधि-विधान से पूजा करके चंद्रमा को गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही खीर या दूध से बनी चीजों का भोग लगाने से धन का मार्ग सुगम होता है।

फाल्गुन माह में अगर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में दोष है, तो उससे राहत पाने के लिए इस दिन होलिका दहन की राख से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए और नहा कर पूजा कर लेने से है हर दोष मिट जाता है।

फाल्गुन माह में इस उपाय से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन पूजा में हल्दी की गांठ, फल-सब्जी और उपले का प्रयोग करें। पूजा के बाद होलिका के चारों ओर 8 दीपक जला दें। इससे जीवन खुशहाल रहता है। ऐसा करने से धन की कमी से मुक्ति मिल जाती है।चंद्रमा की पूजा करने से सभी प्रकार के दुखों का अंत हो जाता है और कुंडली का चंद्र दोष भी दूर हो जाता है। 

Tags:    

Similar News