आज करेंगे गोवर्धन पूजा तो बनी रहेगी सालभर कान्हा की सब पर कृपा

दिवाली के एक दिन बाद 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट कहते है, इस दिन पूजा करने से भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। यह पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के प्रथमा को की जाती है। पूजा की शुभ मुहूर्त...

Update: 2019-10-28 02:01 GMT

जयपुर: दिवाली के एक दिन बाद 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट कहते है, इस दिन पूजा करने से भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। यह पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के प्रथमा को की जाती है। पूजा की शुभ मुहूर्त...

गोवर्धन पूजा 03.27 से 05.41 बजे तक,अवधि- 02 घंटे 14 मिनट, सोमवार 28 अक्टूबर 2019 को, प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 28 अक्टूबर को सुबह 09.08 बजे से, प्रतिपदा तिथि समाप्त- 29 अक्टूबर 2019 को शाम 06.13 बजे तक।

लखनऊ: जमघट के लिए तैयार पतंग बाजार, देखें तस्वीरें

विधि...

गोवर्धन पूजा करने के लिए सबसे पहले घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं। इसके बाद रोली, चावल, खील, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें। कहते हैं कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन पूजा करने से सालभर कन्हैया की कृपा बनी रहती है।

Tags:    

Similar News