Guruvar ke Upay in Hindi: गुरुवार को करें ये उपाय और इन कामों से रहें दूर तो बनेगा आपका हर काम होगा नाम

Guruvar ke Upay in Hindi: गुरुवार का मंत्रा 25 मई 2023: भगवान विष्णु का दिन गुरुवार को कुछ नियमों का पालन करने से गुरु बृहस्पति और लक्ष्मी नारायण की विशेष कृपा बरसती है। जानिए गुरुवार को क्या करें और क्या नहीं करें।

Update: 2023-05-25 07:54 GMT

Guruvar ke Upay in Hindi: गुरु को कुंडली में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। अगर किसी की जन्मपत्री में बृहस्पति खराब है तो उसे अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गुरु को मान -सम्मान और धन , का कारक माना जाता है। अगर आपकी भी जन्मपत्री में गुरु खराब है तो आप गुरुवार के दिन कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। जिनको करने से भी गुरु के अच्छे फल मिल सकेंगे। इसलिए कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनको करने से गुरु के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

गुरुवार यह दिन भगवान विष्णु के लिए बहुत खास है। इस दिन विष्णु भगवान के मंदिर जाकर दर्शन करें। आप चाहे तो इस दिन पूरे विधि-विधान से व्रत रखें और भगवान विष्णु का पूजा पाठ करें। पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पीला भोजन करें

गुरुवार के उपाय

गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।

किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाकर सेवा करने से गुरु के शुभ फलों में बढ़ोतरी होती है।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा और व्रत करना चाहिए।

गुरुवार के दिन ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः!’ मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है।

गुरुवार के दिन अक्षत, पीले फूल, पीले पकवान और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।

गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों को लोगों को बीच में बांटे।

गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलानी चाहिए। गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है।

गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण को स्वर्ण दान करने से भी गुरु के शुभफल मिलते हैं।

बुजुर्गों और ब्राह्मणों की सेवा करने से भी गुरु के अच्छे फल मिलते हैं।

नियमित रूप से मंदिर जांए और वहां जाकर निस्वार्थ सेवा करें।

गुरुवार को नारायण का दिन होता है तो इस दिन लक्ष्मी को नजरअंदाज ना करें। लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं।

गुरुवार के दिन केले की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही घर को गोबर से लीपना चाहिए और पीला भोजन करना चाहिए इससे बहुत लाभ होता है।

गुरुवार को न करें ये सारे काम

महिलाओं की जन्मकुंडली में पति और संतान का कारक बृहस्पति होता है और इसका मतलब होता है कि गुरु ग्रह पति और पुत्र दोनों के जीवन पर असर दिखाता है और ऐसे में अगर महिलाएं अपना बाल काटती हैं या उसे साबुन से साफ करती हैं उसका असर पति के उन्नति पर पड़ जाता है।

गुरुवार के दिन दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है और उम्र कम होती है।

गुरुवार के दिन घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आ जाती है।

Tags:    

Similar News