Hanuman Jayanti 2023: भगवान हनुमान के वाहन के बारे में जानते हैं आप, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती बजरंगबली के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो कि चैत्र मास की पूर्णिमा को पड़ता है।

Update: 2023-04-04 14:39 GMT
Lord Hanuman (Image- Social Media)

Hanuman Jayanti 2023: भगवान हनुमान की जयंती इस साल 6 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह पर्व बजरंगबली के जन्मदिन (Hanuman Janmotsava) के रूप में मनाया जाता है, जो कि चैत्र मास की पूर्णिमा को पड़ता है। इस दिन भगवान हनुमान के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। भक्तगण इस दिन बजरंगबली के नाम का व्रत भी रखते हैं।

क्यों हुआ भगवान हनुमान का जन्म?

मान्यताओं के अनुसार, श्री विष्णु के अवतार भगवान राम का सहयोग करने के लिए ही पवनपुत्र हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जी के जन्म का उद्देश्य राम भक्ति ही था। उन्होंने सीता की खोज, भगवान लक्ष्मण की जान बचाने, रावण के वध और लंका पर विजय पाने में भगवान राम की पूरी सहायता की थी। हनुमान जी भगवान शिव के ही रूद्र अवतार माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अंजनी ने संतान प्राप्ति के लिए 12 वर्षों तक भगवान शिव की आराध्ना की थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें संतान के रूप में हनुमान जी प्राप्त हुए। हनुमान के पिता सुमेरू पर्वत के वानरराज राजा केसरी और माता अंजनी थीं।

भगवान हनुमान का वाहन

क्या आपको हनुमान जी के वाहन के बारे में पता है। आप यह तो जानते ही होंगे कि हर किसी देवी देवता का कोई ना कोई वाहन तो होता ही है। ऐसे ही हनुमान जी का भी वाहन है। लेकिन इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर भगवान हनुमान किस वाहन की सवारी करते हैं।

'हनुमत्सहस्त्रनामस्तोत्र' के 72वें श्लोक में उन्हें वायुवाहन: बताया गया है। यानी उनका वाहन वायु है। वह वायु पर ही सवार होकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर गमन करते हैं। इसके अलावा प्रचलित मान्यताओं और जनश्रुति के अनुसार, हनुमान जी भूत प्रेत, ब्रह्म राक्षस के सिर पर पैर रखकर भी सवारी करते हैं। हालांकि यह केवल मान्यताभर है।

Tags:    

Similar News