Hatheli Me Surya Parvat: हाथ पर सूर्य पर्वत खोलेगा आपके जीवन का हर राज, बनेंगे अपराधी या मिलेगा सम्मान, जानिए यहां...

Hatheli Me Surya Parvat :हथेली में सूर्य रेखा अनामिका उंगली के नीचे होती है। इसे सूर्य पर्वत कहते हैं। इस खास स्थान पर स्थित होने के कारण ही इसे सूर्य रेखा नाम दिया गया है। अगर सूर्य रेखा साफ और स्पष्ट होती है तो धन, मान-सम्मान, सुख और प्रसिद्धि मिलती है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-12-08 07:59 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Hatheli Me Surya Parvat :

मनुष्य का भविष्य में हम क्या करेंगे, हमारा जीवन कैसा रहेगा। यह सब कुंडली ( Kundli) या फिर हाथ की रेखाओं ( Hath Ki Rekha) से जानते है। हाथ में रेखाएं जितना स्पष्ट व साफ रहेगी। हमारे जीवन ( Life) में उतना संघर्ष कम होगा। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों तरह की रेखा बनी हुई होती हैं। इन रेखाओँ के अतिरिक्त हथेली पर कई तरह के पर्वत भी बने हुए होते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र ( Hasth Rekha Shastra) में पर्वत की विशेष भूमिका होती है। यह पर्वत अंगुली के नीचे वाले हिस्सों में बने हुए होते हैं। हथेली पर ये पर्वत अलग-अलग ग्रहों के नाम से जाना जाता है जैसे सूर्य पर्वत, शनि पर्वत और गुरु पर्वत। आज हम आपको हथेली पर बने सूर्य पर्वत के बारे में बताएंगे । ...

हथेली में सूर्य पर्वत (Surya Parvat) कहाँ होता है?

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार सूर्य रेखा अनामिका उंगली के नीचे होती है। इसे सूर्य पर्वत कहते हैं। इस खास स्थान पर स्थित होने के कारण ही इसे सूर्य रेखा नाम दिया गया है। जिसके हाथ में सूर्य रेखा साफ और स्पष्ट होती है उसे धन, मान-सम्मान, सुख और प्रसिद्धि दिलाती है।

सूर्य पर्वत (Surya Parvat) क्या है?

सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के नीचे वाले भाग में होता है। अगर सूर्य पर्वत विकसित हो तो ये सफलतादायक और यश देता है। अगर दबा हुआ हो तो व्यक्ति को जीवन भर परेशान करता है। हथेली में सूर्य पर्वत के विकसित होने से जीवन में कई बार आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। इन लोगों का रहन-सहन राजसी होता है। सूर्य रेखा मुख्य 12 प्रकार की होती है। हर मनुष्‍य चाहता है कि उसे जीवन में खूब नाम, पैसा और इज्‍जत प्राप्‍त हो। मगर जिन लोगों के हाथों की सूर्य रेखा प्रबल होती है, वही लोग जीवन में यश, वैभव और ऐश्‍वर्य प्राप्‍त कर पाते हैं।  सूर्य रेखा को यश रेखा भी कहा जाता है। यही रेखा तय करती है कि व्‍यक्ति अपने जीवन में कितना धनवान और सफल होगा।

सूर्य पर्वत (Surya Parvat) पर क्रॉस का निशान

यदि क्रॉस का निशान हृदय रेखा को काटे तो ऐसे लोगों को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन हानि का सामना अधिक करना पड़ता है।इस क्षेत्र में क्रॉस का चिन्ह हो तो जातक को कई क्षेत्रों में असफलता देता है। सूर्य से प्रभावित जातक अभिनय, गायन, हास्य, लेखन, चिकित्सा, खेल, इलेक्ट्रॉनिकस, सेल्स, राजनीति, पेंटिंग एवं प्रशासन आदि के क्षेत्र में भारी सफलता अर्जित करते हैं।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

सूर्य रेखा (Surya Rekha) और पर्वत से मिलता है आत्मविश्वास

हथेली पर सूर्य रेखा के मजबूत होने पर जातकों को नौकरी के मामलों में ये आसानी से उच्चपद प्राप्त कर लेते हैं लेकिन वह स्थाई रूप से टिक नहीं पाते हालांकि इनमें परिस्थितियों को साहस पूर्वक सामना करने का जज्बा होता है अतः यह जल्दी हार नहीं मानते।

सूर्य पर्वत (Surya Parvat) की ऐसी स्थिति से जातक अपराधी

ऐसे जातक जिनके सूर्य पर्वत का झुकाव शनि पर्वत की ओर होता है वह पाशविक मनोवृति के स्वार्थी व अपराध में रुचि लेने वाले होते हैं ।जिन जातकों का सूर्य पर्वत दबा हुआ या न के बराबर हो वह जीवन को भार के रूप में ढोते हैं उनके जीवन में चमक दमक एवं आकांक्षाएं कम होती हैं। कमाना खाना व सोना ही उनकी दिनचर्या होती है इस प्रकार के कई जातक मंदबुद्धि भी होते हैं।

सूर्य पर्वत (Surya Parvat) दिलाता है कला के क्षेत्र में ख्याति

ऐसे जातक जिनके सूर्य पर्वत का झुकाव बुध पर्वत की ओर हो वह ज्योतिष के ज्ञाता, वक्ता, लेखक, राजनीति के क्षेत्र में दखल रखने वाले तथा कला के क्षेत्र से आय अर्जित करने वाले हो सकते हैं ।

ऐसा सूर्य पर्वत (Surya Parvat) कुटिल बनाता है

अनामिका उंगली के मूल में सूर्य का स्थान होता है। सूर्य पर्वत पर जाली हो तो गर्व करने वाला, लेकिन कुटिल स्वभाव का होता है। ऐसा व्‍यक्‍ति किसी पर भी विश्वास नहीं करता। सूर्य पर्वत तथा बुध पर्वत के संयुक्त उभार की स्थिति में योग्यता, चतुराई तथा निर्णय शक्ति अधिक होती है। ऐसा व्‍यक्‍ति श्रेष्ठ वक्ता, सफल व्यापारी या उच्च स्थानों का प्रबंधक होता है।

सूर्य पर्वत (Surya Parvat) का उभार बनता है विलासी

ऐसे सूर्य का उभार जितना अधिक होगा, प्रभाव भी उतना ही अधिक मिलेगा। सूर्य पर्वत का उभार अच्छा, स्पष्ट होने के साथ सरल सूर्य रेखा हो तो व्यक्ति श्रेष्‍ठ प्रशासक, पुलिसकर्मी, सफल उद्यागेपति होता है। यदि सूर्य पर्वत दूषित हो जाए तो व्‍यक्‍ति अपराधी होता है। यदि सूर्य तथा शुक्र पर्वत उभार वाले है तो विपरीत लिंग पर प्रभाव डालने वाला, धनवान, परोपकारी और विलासिताप्रिय होता है।

सूर्य पर्वत (Surya Parvat) पर त्रिभुज (Tringle) का संकेत

जिनका सूर्य क्षेत्र झुका हो अथवा दबा हुआ हो इस क्षेत्र में नक्षत्र का संकेत तो जातक को उज्जवल भविष्य, उच्चपद धन व प्रतिष्ठा मिलती है जबकि, इस क्षेत्र पर त्रिभुज का चिन्ह यह दर्शाता है कि जातक अपनी कलाओं के माध्यम से धन अर्जित करेगा। इस क्षेत्र में द्वीप का चिन्ह हो तो यह शुभ नहीं माना जाता ऐसी मान्यता है कि ऐसे जातक को षड्यंत्र का शिकार होकर पद प्रतिष्ठा से हाथ धोना पड़ता है।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)


सूर्य पर्वत (Surya Parvat) पर तारे ( Star)

तारे का चिह्न होने पर धनहानि होती है, लेकिन प्रसिद्धि अप्रत्याशित रूप से मिलती है। गुणा का चिन्ह हो तो सट्टा या शयेर में धन का नाश हो सकता है। सूर्य पर्वत पर त्रिभुज हो तो उच्च पद की प्राप्ति, प्रतिष्ठा तथा प्रशासनिक लाभ होते हैं। सूर्य पर्वत पर चौकड़ी हो तो सर्वत्र लाभ तथा सफलता की प्राप्ति होती है। व्यक्तियों में धन पाने की असीमित महत्वाकांक्षा होती है।

सूर्य पर्वत के साथ बृहस्पति का पर्वत

हथेली में सूर्य पर्वत के साथ यदि बृहस्पति का पर्वत भी उन्नत हो तो व्यक्ति विद्वान, मेधावी और धार्मिक विचारों वाला होता है। यदि पर्वत अधिक उभार वाला हो और रेखा कटी या टूटी हो तो व्यक्ति अभिमानी, स्वार्थी, क्रूर, कंजूस और अविवेकी होता है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत शनि की ओर झुका हो तो व्यक्ति जज एवं सफल अधिवक्ता होता है।

सूर्य पर्वत से रोमांटिक लाइफ

जब सूर्य पर्वत तक कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकल कजाए तो ऐसे लोगों को शादी के बाद ही सफलता मिलती है। यह लोग स्‍वभाव से इमोशनल और रोमांटिक होते हैं। इन्‍हें जीवन में सुख और सुविधा बहुत मिलती है और यह लोग लग्‍जीरियस लाइफ पसंद करते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News