आज इस मुहूर्त में कर लें सारे काम, कार्तिक पूर्णिमा का मिलेगा पूरा फल

Update:2018-11-23 08:29 IST

जयपुर:हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती हैं। कार्तिक पूर्णिमा को बहुत विशेष माना जाता हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 23 नवंबर 2018, शुक्रवार को मनाई जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि 23 नवंबर को पूरे दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि नहीं रहेगी।

कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरम्भ - 22 नवंबर 2018 - दोपहर 12:53 बजे से, कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त - 23 नवंबर 2018 - सुबह 11:09 बजे तक। कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त - 23 नवंबर 2018 - दोपहर 12:13 से 13:35 तक। कार्तिक पूर्णिमा अभिजीत मुहूर्त - 23 नवंबर 2018 - सुबह 11:51 से 12:35 तक

कैसा रहेगा 23 नवंबर का दिन आपके लिए, जानने के लिए पढ़ें राशिफल

श्रद्धालुओं के मन में सवाल आता है कि जब 22 नवंबर, बृहस्पतिवार को पूर्णिमा तिथि लग जाएगी तो 23 नवंबर, शु्क्रवार को कार्तिक पूर्णिमा क्यों मनाई जा रही हैं? तो हम आपको बता दें कि हिन्दू धर्म मान्यताओं के अनुसार सदैव उस तिथि को माना जाता है जिस तिथि में सूर्योदय होता हैं। 22 नवंबर को जब पूर्णिमा तिथि लगी तब दोपहर का समय था। इसी कारणवश 23 को पूर्णिमा तिथि पर सूर्योदय होने पर 23 नवंबर 2018, शुक्रवार को ही कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी।

Tags:    

Similar News