हस्तरेखा का अशुभ प्रभाव : पति का नहीं मिलता साथ, जब हाथ में बने हो ऐसे निशान

कुछ आड़ी रेखाएं उसको काट रही होती हैं तो उस व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Update: 2021-03-05 02:33 GMT
हस्तरेखा का अशुभ प्रभाव : पति का नहीं मिलता साथ, जब हाथ में बने हो ऐसे निशान

जयपुर: ज्योतिष के हस्तशास्त्र विधा में हथेली की रेखाओं को देख व्यक्ति के जीवन से जुड़े तथ्यों की पहचान की जा सकती हैं। हथेली में स्थित रेखाओं से व्यक्ति के शुभ-अशुभ समय का पता लगता हैं। हथेली की रेखाएं आने वाले समय को दर्शाती हैं। हर व्यक्ति के हाथों में अलग-अलग रेखा होती हैं जो उनके जीवन का परिचय देती हैं। इस कड़ी में हाथ की कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बात करते हैं जो जीवन के बुरे समय अशुभ प्रभाव को दिखाती हैं।

 

जीवनसाथी का साथ नहीं मिलता

अगर किसी की हथेली में विवाह रेखा स्पष्ट नहीं है। बल्कि उस पर क्रॉस का निशान बन रहा हो तो ऐसे लोगों का जीवनसाथी का साथ बहुत कम समय के लिए मिलता है।

 

 

यह पढ़ें...बच्चों को संरक्षित रखने के लिए समिति को चौकन्ना रहने की जरूरत: आरएन सिंह

पारिवारिक दुख

अगर किसी के अंगूठे से कोई रेखा निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती हुई निकलती हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य को खोने का दुख मिलता है।

 

लगातार असफलता

यदि हथेली की अनामिका उंगली के आस पास आड़ी रेखाएं बनती हो तो उस व्यक्ति को बुरे समय का सामना करना पड़ता है और लगातार जीवन में असफलताएं मिलती है।

 

 

यह पढ़ें...रेणु जन्मशती समारोह: वक्ता बोले रेणु के साहित्य में ग्राम अंचल की सभी धड़कनें मौजूद

सेहत से जुड़ी परेशानियां

अगर विवाह रेखा पर वर्ग के समान कोई निशान बनता हुआ दिखाई दे तो व्यक्ति हमेशा रोग से बीमारी से ग्रसित रहता है। हथेली पर ऐसे निशान उस व्यक्ति की खराब सेहत को बताते है।

आती हैं परेशानियां

हथेली पर भाग्य रेखा को काफी महत्वपूर्ण रेखा मानते है। अगर भाग्यरेखा शनि पर्वत पर जाकर मिले और उसे कुछ आड़ी रेखाएं उसको काट रही होती हैं तो उस व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Tags:    

Similar News