अविवाहित लड़कों को नहीं पहनना चाहिए काले रंग के कपड़े, जानें और भी बातें होगा लाभ

आसपास की ऊर्जा का हमारे काम और जीवन पर सीधा असर पड़ता है। अगर यह ऊर्जा सकारात्मक है तो हम सकारात्मक और खुश रहेंगे, लेकिन नकारात्मक ऊर्जा हमारे मन-मस्तिष्क पर ऐसा असर डालती है कि हम कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि जिसका परिणाम भयावह होता है

Update: 2020-06-24 03:27 GMT

जयपुर: आसपास की ऊर्जा का हमारे काम और जीवन पर सीधा असर पड़ता है। अगर यह ऊर्जा सकारात्मक है तो हम सकारात्मक और खुश रहेंगे, लेकिन नकारात्मक ऊर्जा हमारे मन-मस्तिष्क पर ऐसा असर डालती है कि हम कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि जिसका परिणाम भयावह होता है। जानते हैं कुछ ऐसी बातों को जिनको लेकर हमें हमेशा सजग रहना चाहिए।

 

यह पढ़ें...राशिफल 24 जून: संबंधों में आएगा दरार या इन राशियों को मिलेगा प्यार, जानें…

 

*परिवार में स्त्री किसी भी रूप में हो हमें उनका सम्मान करना चाहिए। घर में बहू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जो लोग घर की बहू का सम्मान नहीं करते, वह कभी खुश नहीं रह सकते।

*छोटे भाई की पत्नी, बेटी समान होती है। उसका अपमान करने वाले का जीवन हमेशा मुश्किलों में घिरा रहता है। बड़े भाई की पत्नी, मां समान होती है। जो व्यक्ति अपनी भाभी के साथ अभद्रता करते हैं वह जीवन में कभी खुशी नहीं पा सकते

 

 

*घर में बेटी सदैव प्रसन्न रहे, इसका ध्यान रखना चाहिए। जिस घर में बेटी खुश नहीं होती, वहां से मां लक्ष्मी हमेशा दूर रहती हैं।मां और बहन का अपमान करने वाले को ईश्वर कभी क्षमा नहीं करते हैं।

*विवाह पत्रिका को भूलकर भी न फाड़ें। अविवाहित युवकों को काले रंग के कपड़ों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। एक से अधिक दरवाजे वाले कमरे में सोने से अच्छे रिश्ते आते हैं।

*शॉपिंग के लिए सबसे अच्छा दिन शुक्र होता है। इसके पीछे कारण यह है कि शुक्र को धन, ऐश्वर्य व सुख, वस्त्र का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्रवार को नए कपड़े खरीदने पर शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा होती है।

*बुधवार, गुरुवार व रविवार के दिन को भी शुभ माना गया है। सोमवार को मध्यम शुभ माना गया है। गहनों की खरीदारी के भी रविवार, सोम, बुध, गुरु, शुक्रवार शुभ माना गया है।

 

यह पढ़ें...सावधान! कुंडली में चंद्रमा का ऐसा स्थान करेगा सर्वनाश, इस मंत्र से होगा निदान

 

 

*नये कपड़े पहने के लिए मंगलवार और शनिवार ठीक नहीं होता। माना जाता है इस दिन नया कपड़ा पहनने से शनिदेव नाराज होते हैं। इन दो दिनों के अलावा आप कभी भी नये कपड़े पहन सकते हैं।

*नये कपड़ों को बिना धोए ना पहनें। अशुभ होता है और बुध नाराज होते हैं

Tags:    

Similar News