25 दिसंबर राशिफल: क्रिसमस पर इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए सबका हाल

जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं।भागदौड़ रहेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। बिजनेस प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Update: 2020-12-25 01:53 GMT
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बनेगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

जयपुर मार्गशीर्ष माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-एकादशी दिन- शुक्रवार ,नक्षत्र- ज्येष्ठा, राहुकाल 11:04:02 से 12:21:29 तक। सूर्योदय-07.05, सूर्यास्त-17.40। चंद्रमा मेष राशि में है। आज जातक सेहत की वजह से परेशान रहेंगे। तो कुछ जातक को पढ़ाई में ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। शुक्रवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष से कर्क तक...

मेष शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन जातक अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं।भागदौड़ रहेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। बिजनेस प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन जातक सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में समय अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। बिजनेस में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत सामान्य रहेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन ईश्वर की आराधना से जातक के दिन की शुरुआत होगी तो निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक तनाव मिलेगा। निजी सुख में व्यवधान आएगा। नौकरी के लिए दिये इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। राजनीति कार्यों का हिस्सा होंगे, उसका सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन जातक की नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बनेगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

 

 

यह भी पढ़ें...वास्तु टिप्स: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो क्रिसमस के दिन भरेगा धन का भंडार

सिंह से वृश्चिक तक...

 

सिंह शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। कभी खुशी कभी गम जैसा दिन रहेगा। मिश्रित भाव मन में रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर के रख-रखाव तथा साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि भी हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सरकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी।

तुला शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन जातक का मन अशांत रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है भाई-बहनों के सहयोग से बिजनेस को गति मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन जातक आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आय में कमी एवं अधिक खर्च की स्थिति रहेगी।

 

यह भी पढ़ें...क्रिसमस 2020: ऐसी हैं परम्पराएं, इसलिए मनाया जाता है ये त्यौहार

धनु से मीन तक...

धनु शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिककार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।सावधान रहें।

मकर शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म गुरु या पिता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि भी हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।आर्थिक मामलों में सुधार होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन शुक्रवार 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन दोस्तो का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्या अभी रहेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी व बिजनेस में संघर्षपूर्ण स्थिति रहेगी।

Tags:    

Similar News