×

क्रिसमस 2020: ऐसी हैं परम्पराएं, इसलिए मनाया जाता है ये त्यौहार

क्रिसमस पर एक दूसरे को गिफ्ट या उपहार देने की परम्परा है। दरअसल, उपहार देने से मनुष्य दयालु बनता है इसलिए खुद से जुड़े लोगों को या जिन्हें मदद की दरकार है, ऐसे लोगों को उपहार देते रहना चाहिए। उपहार का आदान-प्रदान हम मनुष्यों की जरूरतों से भी जुड़ा होता है

Newstrack
Published on: 24 Dec 2020 1:38 PM GMT
क्रिसमस 2020: ऐसी हैं परम्पराएं, इसलिए मनाया जाता है ये त्यौहार
X
क्रिसमस 2020: ऐसी हैं परम्पराएं, इसलिए मनाया जाता है ये त्यौहार

नील मणि लाल

हर त्यौहार की तरह क्रिसमस कि भी कुछ ख़ास परम्पराएँ हैं जिनको पूरी शिद्दत से निभाया जाता है। इन परम्पराओं में एक दूसरे को गिफ्ट देना, क्रिसमस ट्री सजाना, केक बनाना, मोमबत्ती जलाना, घर मों सजावट और रोशनी करना, स्टार लगाना आदि शामिल हैं। इन सभी रीति रिवाजों का एक ही मतलब होता है – खुशियाँ और पॉजिटिव ऊर्जा का संचार।

एक दूसरे को गिफ्ट या उपहार देने की परम्परा

क्रिसमस पर एक दूसरे को गिफ्ट या उपहार देने की परम्परा है। दरअसल, उपहार देने से मनुष्य दयालु बनता है इसलिए खुद से जुड़े लोगों को या जिन्हें मदद की दरकार है, ऐसे लोगों को उपहार देते रहना चाहिए। उपहार का आदान-प्रदान हम मनुष्यों की जरूरतों से भी जुड़ा होता है इसलिए जब भी हम किसी के लिए कुछ तोहफा खरीदते हैं, यह जरूर सोचते हैं कि इस वस्तु की उस व्यक्ति को कितनी जरूरत है। इसलिए अपने इर्द गिर्द उपहार अवश्य बाँटिये।

Christmas 2020-5

प्रार्थना करना

प्रार्थना यानी ईश्वर से बातचीत। प्रार्थना करने से श्रेष्ठ तो कोई कार्य ही नहीं है। प्रार्थना के माध्यम से हम ईश्वर से संवाद स्थापित करते हैं। उन्हें धन्यवाद देते हैं। क्रिसमस के अवसर पर मध्यरात्रि को गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थनाएं होती हैं। अपने साथ अन्य लोगों के लिए भी प्रार्थना करने से हम अच्छे कर्म बनाते हैं जिनका भविष्य में हमें परिणाम भी मिलता है। प्रार्थना करके अपने मन से नकारात्मकता भी निकाली जा सकती है।

ये भी देखें: क्रिसमस प्रेम का बड़ा दिन: ईसाई धर्म से है ताल्लुक, हर समुदाय करता है सेलिब्रेट

Christmas 2020-7

मोमबत्ती जलाना

क्रिसमस के दिन हर गिरजाघर और घरों में मोमबत्तियां जलाई जाती है। मोमबत्ती जलाकर लोग जीवन में सफलता एवं खुशियों की कामना करते हैं और साथ ही जिन लोगों को जीवन में अंधकार है, वे उनके जीवन में प्रकाश के होने की भी आशा रखते हैं। ये अन्धकार भगाने और प्रकाश फैलाने का सूचक है।

घंटियां लगाना

क्रिसमस पर लोग अपने घरों में सजावट के बहाने छोटी-छोटी खूबसूरत घंटियां लगाते हैं। इसका भी एक अलग महत्त्व है। घंटी की ध्वनि से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। यही वजह है कि इस पर्व पर घरों में घंटियां लगाकर उमंग और ऊर्जा पैदा की जाती है। क्रिसमस पर सितारे का नाता भी यीशु के जन्म से है। माना जाता है कि जहां यीशु का जन्म होने वाला था उस रास्ते की सूचना आसमान में चमकते सितारे ने ही दी थी। सितारे को देखकर ही तीन राजा बेतेलहम की गोशाला तक पहुंच पाए थे। मान्यता है कि सितारे का चमकना यीशु के जन्म होने का संदेश देता है।

क्रिसमस पर ईसाईयों के घरों और गिरजाघर में चरनी सजाए जाने की परंपरा है। चरनी का महत्व यीशु के जन्म से सीधा जुड़ा है। यह कहा जाता है कि जब पता चला कि यीशु का जनम होने वाला है तो लोगों ने सोचा कि ईश्वर का बेटा किसी राजा के यहां जन्मेगा। लेकिन ऐसा नहीं हआ। यीशु का जन्म एक गोशाला में हुआ। चरनी को गोशाला के रूप में ही सजाया जाता है। सभी चाहते हैं कि उनके घर यीशु आएं इसलिए चरनी सजाने की परंपरा है।]

ये भी देखें: Christmas 2020: क्रिसमस पर करिए कुछ खास, इनके साथ जलाएं खुशियों का दीप

Christmas 2020-6

क्रिसमस ट्री

बेतेलहम की जिस गोशाला में बालक यीशु का जन्म हुआ था उसके सामने ‘आरोकेरिया’ नाम कंटीला पौधा लगा था। जब सभी लोग बालक यीशु के लिए उपहार लाए तो कंटीला पौधा उदास हो गया कि मेरे पास तो सिर्फ कांटे हैं मैं क्या दूं। तब बालक यीशु ने उसकी ओर देखा तो वो पौधा ढेर सारे सितारों से सज गया। तभी से क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा चली आ रही है।

क्रिसमस ट्री सजाते वक्त कुछ बातों का रखें ख्याल

फेंगशुई के अनुसार अगर आप अपने घर पर लाल रंग का क्रिसमस ट्री लगते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। यदि कोई नवविवाहित जोड़ा ऐसा ट्री लगाता है तो उसके जीवन में प्यार बना रहता है। क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाने या इसे घर में लगाने से जीवन का सारा तनाव दूर हो जाता है।

हमेशा ऐसे क्रिसमस ट्री का चुनाव करें जो ऊपर की तरफ शंक्वाकार आकार का हो यानी देखने में त्रिकोण जैसा आभास दे। ऐसे क्रिसमस ट्री को आग का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। इसे जीवन ऊर्जा प्रदान करने वाले पेड़ के तौर पर देखा जाता है। माना जाता है कि क्रिसमस ट्री की सजावट करने से सौभाग्य आकर्षित होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

ये भी देखें: क्रिसमस का खुमार: जगमगा उठे चर्च, लखनऊ में हुई जमकर खरीदारी

क्रिसमस पेड़ पर कई रंग बिरंगे स्टार्स भी सजाए जाते हैं। माना जाता है कि ये सितारे लोगों का सही मार्गदर्शन करते हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मकता का उजाला पैदा करते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story