जिन महिलाओं की आइब्रो होती है ऐसी, वो जीवनसाथी के लिए होती हैं भाग्यशाली

मनुष्य का पूरा व्यक्तित्व उसके हाव-भाव और व्यवहार में छिपा होता है। मनुष्य की भौहों को देखकर भी उनके स्वभाव और व्यक्तित्व के कई रहस्यों को जाना जा सकता है। आईब्रो की बनावट, आईब्रो के बालों का रंग व्यक्त‌ि के बारे में काफी कुछ दर्शाता है। क

Update: 2020-08-27 17:13 GMT
भाग्यशाली होती है ऐसी भौहें वाली स्त्री

लखनऊ:मनुष्य का पूरा व्यक्तित्व उसके हाव-भाव और व्यवहार में छिपा होता है। मनुष्य की भौहों को देखकर भी उनके स्वभाव और व्यक्तित्व के कई रहस्यों को जाना जा सकता है। आईब्रो की बनावट, आईब्रो के बालों का रंग व्यक्त‌ि के बारे में काफी कुछ दर्शाता है। किसी की आर्थिक स्थिति और उनके मन की कई बातों को आईब्रो देखकर जाना जा सकता है।

शास्‍त्रों के अनुसार मनुष्य के चेहरे का हर अंग कुछ ना कुछ कहता है। जैसे मनुष्य के आईब्रो से भी उनके स्वभाव और व्यक्तित्व के कई रहस्यों को जान सकते हैं। आईब्रो की बनावट, भौंहों के बालों का रंग व्यक्त‌ि के बारे में काफी कुछ बताता है।

 

यह पढ़ें...बच्चों को Kiss करना हो सकता है खतरनाक, ये बातें जानकर नहीं करेंगे ऐसा

 

*जिनकी आईब्रो ज्यादा मोटी होती हैं वह बहुत गुस्से वाले और चालाक होते हैं। इनमें धन के प्रति लोभ होता है। ऐसे व्यक्ति अहंकारी होते हैं।

*जिन व्यक्तियों की आईब्रो झुकी हुई और टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

*जिसकी दोनों आईब्रो के बीच में जगह होती है वह साफ और स्पष्टवादी होते हैं। लेकिन इनके दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं।

 

यह पढ़ें...पाकिस्तान में पुलवामा हमले के साजिशकर्ता, भारत ने कही ये बड़ी बात

 

*जिन लोगों की दोनों आईब्रो आपस में मिली होती हैं वह चतुर होते हैं। यह हर काम कुशलता से करते हैं। यह मेहनत और लगन से जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहते हैं।

*समुद्रशास्‍त्र के अनुसार जिस स्त्री की आईब्रो चन्द्र के समान हो और दोनों भौहें एक दूसरे से दूर हो वह स्त्री बहुत ही भाग्यशाली होती है। कहा जाता है कि इन्हें घर परिवार एवं समाज में मान-सम्मान मिलता है।

Tags:    

Similar News