खतरों से भरा है इस दिशा में सोना, रहने से लेकर भोजन तक रखें वास्तु का ख्याल

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वास्तु का सही पालन करके हम अपने जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार सही दिशा में सोना हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि गलत दिशा में सोने पर कई बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं।

Update: 2020-08-16 14:35 GMT
वास्तु टिप्स

लखनऊ: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वास्तु का सही पालन करके हम अपने जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार सही दिशा में सोना हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि गलत दिशा में सोने पर कई बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। थकान भरे जीवन में एक अच्छी और टेंशन मुक्त नींद की जरूरत हर किसी को है।

ऐसे में सही दिशा में सोने से आपको अच्छी नींद के साथ-साथ एक सकारात्मक सोच भी आएगी और आप अगले सुबह फ्रेश रहेंगे। हर दिशा में सोने के अपने परिणाम और फायदे हैं।

यह पढ़ें...बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के परिवार में कोरोना की दस्तक, ये करीबी हुए संक्रमित

वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व है। घर की दक्षिण दिशा की भूमि तुलनात्मक रूप से ऊंची होना चाहिए। इस दिशा की भूमि पर भार रखने से गृहस्वामी सुखी, समृद्ध और निरोगी होता है। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में अग्निदेव का वास होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में इस कोने को आग्नेय कोण कहा गया है।

दक्षिण-पूर्व दिशा में पकाया गया भोजन सेहत के लिए अच्छा होता है। जिससे उस घर में रहने वाले लोगों की उम्र बढ़ती है।

 

प्रतीकात्मक

इस दिशा में किचन

ज्योतिष के वृहत्संहिता ग्रंथ में बताया गया है कि इस दिशा में किचन होने से उस घर में रहने वाले लोग आर्थिक रूप से समृद्ध होते हैं। जानते हैं दक्षिण-पूर्व दिशा से जुड़ी खास बातें...

दक्षिण पूर्व कोने में

घर का मुख्य द्वार दक्षिण पूर्व कोने में होना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम में मुख्य द्वार बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

 

यह पढ़ें..Reliance को झटका: 20 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान, हुआ बड़ा घाटा

प्रतीकात्मक

दक्षिण-पूर्व में

दम्पतियों को दक्षिण-पूर्व में बने कमरे में नहीं सोना चाहिए, इससे वाद-विवाद बढ़ते हैं।

रंग का चयन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

दक्षिण-पूर्व में बने कमरों को हल्के क्रीम और हरे रंग से पेंट करना चाहिए।आग्नेय कोण होने के कारण इस दिशा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने चाहिए।

दक्षिण-पूर्व दिशा में कामधेनु गाय

दक्षिण-पूर्व दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से धन आता है। खरगोश के जोड़े की मूर्ति रखने से भी बहुत फायदा होगा है। साथ ही चिंता कम होती है।

Tags:    

Similar News