राशिफल 28 अगस्त: कैसा रहेगा शुक्रवार, होगा शुभ या अशुभ, जानें

  विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि दशमी , नक्षत्र मूल, सूर्योदय प्रातः 06बजकर 5 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 056मिनट, राहुकाल-10.53a m से 12.38 pm। जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन…

Update: 2020-08-28 01:06 GMT
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर : विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि दशमी , नक्षत्र मूल, सूर्योदय प्रातः 06बजकर 5 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 056मिनट, राहुकाल-10.53a m से 12.38 pm। जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन…

मेष राशि 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक सयंम में रहें। आज मन अशांत रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बाद कारोबार की स्थिति में सुधार प्रारम्भ हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कपड़ों की खरीद पर खर्च कर सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी।

वृषभ राशि 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक मनोस्थिति अच्छी नहीं रहेगी। लेकिन शैक्षिक एवं बौद्धिक कामों के सुखद परिणाम मिलेंगे, मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। मां की सेहत खराब हो सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। बिजनेस में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन राशि 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक का मन अशांत रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लेकिन धीरे धीरे आत्मविश्वास बढ़ेगा। रहन-सहन की स्थिति में सुधार होगा। काम की स्थिति यथावत रहेगी। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे।

कर्क राशि 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में संयम रखें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से असहयोग रहेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में कठिनाइयां आ सकती हैं।

यह पढ़ें...मॉनसून सत्र के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रतीकात्मक

सिंह राशि 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक मानसिक तनाव रहेगा, परंतु आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी पैतृक कारोबार का पुनर्संचालन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परंतु रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। संतान को कष्ट होगा।

कन्या 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक आत्मविश्वास में कमी होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परंतु क्रोध बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी, परंतु खर्च भी बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। किसी व्यापारी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। यात्राएं बढ़ सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता से धन प्राप्त हो सकता है।

धनु 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भवन-सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।

यह पढ़ें...स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: नसबंदी के बाद भी दिया बच्ची को जन्म, DM से शिकायत

प्रतीकात्मक

मकर 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से संबंधों में सुधार होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। वाहन-सुख में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक संयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सान्निध्य मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। किसी दोस्तों का आगमन हो सकता है।

मीन 28 अगस्त के दिन शुक्रवार को इस राशि के जातक मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में कलह की स्थिति हो सकती है, फिर भी परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।

Tags:    

Similar News