10 DEC: इन राशियों की नौकरी पर लटकेगी तलवार, कौन करेगा वार, पढ़ें राशिफल

माह – मार्गशीर्ष, तिथि – त्रयोदशी , पक्ष – शुक्ल, वार – मंगलवार,नक्षत्र – कृत्तिका, सूर्योदय – 07:02,सूर्यास्त – 17:25, राहुकाल – 14:49:14 से 16:07:00 तक, चौघड़िया चर – 09:40 से 10:57, लाभ – 10:57 से 12:14, अमृत – 12:14 से 13:30, शुभ – 14:47 से 16:04

Update: 2019-12-09 17:19 GMT

जयपुर माह – मार्गशीर्ष, तिथि – त्रयोदशी , पक्ष – शुक्ल, वार – मंगलवार,नक्षत्र – कृत्तिका, सूर्योदय – 07:02,सूर्यास्त – 17:25, राहुकाल – 14:49:14 से 16:07:00 तक, चौघड़िया चर – 09:40 से 10:57, लाभ – 10:57 से 12:14, अमृत – 12:14 से 13:30, शुभ – 14:47 से 16:04

मेष मंगलवार को इस राशि के जातक अपनी जान-पहचान से बिजनेस में लाभ कमाएंगे। सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। प्यार के रिश्ते में पार्टनर के साथ थोड़ी बहुत कड़वाहट होगी। लेकिन सब मैनेज कर लेंगे। बच्चे के लिए शॉपिंग करेंगे। सुंदर कांड का पाठ करें।

वृष मंगलवार को इस राशि के जातक राजनीति में कुछ नया करेंगे। या राजनीति में किस्मत आजमाएंगे। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। नौकरी किसी दोस्त की वजह से मिलेगी। उधार लिया धन वापस करेंगे।सामाजिक सरोकार से जुड़ेगें। हो सकता है कुछ आर्थिक मदद भी करे। किसी दोस्त की शादी में जाना होगा। पढ़ाई को लेकर एकाग्र रहे।आज वाणी पर नियंत्रण रखेँ।

मिथुन इस राशि के जातक मंगलवार को ऑफिस में काम को मन लगाकर करेंगे। लेकिन सहयोगियों की वजह से परिणाम अच्छा नहीं आएगा। बिजनेस में मां के आशीर्वाद से काम बनेंगे। घर में खुशियां आएगी। हो सकता है संतान सुख मिले। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। दान के लिए धन का संग्रह करें।

कर्क इस राशि के जातक मंगलवार को सावधान रहें, क्योंकि कुछ लोग आपसे ईर्ष्या रखते हैं। बिजनेस और व्यक्तिगत क्षेत्र की सफलता आस-पास के बहुत से लोगों से अनबन होगी।लेकिन ऑफिस में जातक की अनुपस्थिति का असर काम पर पड़ेगा। प्यार के चक्कर से दूर रहें, नुकासन होगा। जीवनसाथी के साथ खुशी का अनुभव करेंगे।

यह पढ़ें... किसी के प्यार, किसी के धन पर होगा नजर, इस ग्रह के परिवर्तन का राशियों पर पड़ेगा असर

सिंह इस राशि के जातक मंगलवार को अपनी वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

कन्या इस राशि के जातक मंगलवार को वित्तीय व्यवहार और निवेश में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। तनाव न लें। पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला इस राशि के जातक मंगलवार को प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक इस राशि के जातक मंगलवार को सम्मान मिलेगा।, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

धनु इस राशि के जातक मंगलवार को भाग्य के साथ अच्छा परिणाम मिलेंगे। जातक प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जायें। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करें।

 

यह पढ़ें... 9 DEC: इन राशियों के जातक को मिलेगा सपनों का राजकुमार, जानिए राशिफल

मकर इस राशि के जातक मंगलवार को नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। अच्छे संबंध विकसित होंगे। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।

कुंभ इस राशि के जातक मंगलवार को नौकरी में बढऩे के अवसर मिलेंगे, जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ होगा।

मीन इस राशि के जातक मंगलवार को आर्थिक स्थिति में सुधार लाना होगा। संपत्ति के संबंध में जातक को लाभ मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं।व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

Tags:    

Similar News