17 जुलाई: सावन का पहला दिन कैसा रहेगा, किस पर बरसेगी शिव की कृपा, जानिए पंचांग व राशिफल

कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें। माता के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय वालों को आर्थिक लाभ होगा।

Update: 2019-07-17 02:20 GMT

जयपुर: वार-बुधवार,माह-श्रावण,पक्ष-कृष्ण,तिथि-प्रतिपदा,नक्षत्र- उत्तराषाढा 11 फिर श्रवण,करण-बालव 03:57 फिर कौलव,सूर्य राशि-कर्क, स्वामीग्रह-चंद्रमा,चंद्र राशि-मकर , स्वामीग्रह-शनि ,- अभिजीत-आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। विजय मुहूर्त-02:43 से 03:38

राहुकाल-दोपहर 12 से 01:30 बजे तक।

जानिए क्यों डॉक्टर कभी भी रात में शव का पोस्टमार्टम नहीं करते

मेष राशि 17 जुलाई बुधवार सावन मास के पहले दिन मन में अशांति रहेगी एवं आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे भाइयों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि 17 जुलाई का दिन शुभ है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपको किसी विषय में उचित सलाह देंगे। सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आय के साधन मजबूत होंगे। व्यवसाय में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि सावन का पहला दिन आज मन में अस्थिरता रहेगी। पुरानी बातों को लेकर मन में तनाव रहेगा। किसी विषय में निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। धन अधिक खर्च होने से मन में चिंता रहेगी। पेट संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेंगे। परंतु सावधानी रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।

कर्क राशि 17 जुलाई बुधवार जातक के लिए शुभ है। मन में आत्मविश्वास रहेगा। प्रसन्नतापूर्वक सभी कार्य कर पाएंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के भाग्य से आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान के लिए शुभ समय है। संतान पक्ष से संबंधित सभी कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दोनों के विचारों में समानता रहेगी।

कुंभ मेला : हरे पेड़ों की कटान पर इन अफसरों से हाई कोर्ट ने मांगा है जवाब

 

सिंह राशि सावन का पहला दिन जातक को भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य शुभ है। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है।

कन्या राशि सावन का पहला दिन जातक के लिए शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी।

तुला राशि 17 जुलाई को जातक के मन में तनाव एवं अस्थिरता बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य अस्थिर रहेगा। संतान पक्ष के लिए यह दिन ठीक है। पेट सबंधी समस्याएं बनी रहेँगी।

वृश्चिक राशि सावन का पहला दिन जातक के लिए शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे।

धनु राशि 17 जुलाई को जातक के मन में विचारों का उफान चलेगा। मन में तनाव बना रहेगा। कार्यों में निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। जीवनसाथी से बहस ना करें, विवाद बढ़ सकता है। घर में सामान्य स्थिति रहेगी। ससुराल में कोई कठिनाई आ सकती है।

 

रात में लगने वाले खग्रास चंद्र ग्रहण के कारण बंद हुए मंदिरों के कपाट, देखें तस्वीरें

मकर राशि सावन का पहला दिन मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग एवं शरीर में स्फूर्ति रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अनुकूल है। जीवनसाथी के भाग्य से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं। धन की स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि सावन का पहला दिन मन में अंजाना सा भय बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। मन में आलस्य बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

मीन राशि बुधवार को जातक के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें। माता के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय वालों को आर्थिक लाभ होगा।

Tags:    

Similar News