राशिफल 11 जुलाई: धुन राशि वाले काम में ना करें जल्दबाजी, जानें बाकी का भाग्य

माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- षष्ठी, दिन शनिवार, नक्षत्र- उ.भा., सूर्योदय- 5.24, सूर्यास्त-18.55। दिन शनिवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

Update:2020-07-11 06:22 IST

जयपुर माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- षष्ठी, दिन शनिवार, नक्षत्र- उ.भा., सूर्योदय- 5.24, सूर्यास्त-18.55। दिन शनिवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

मेष 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक की किस्मत चमकेगी।और भाग्य आपका समर्थन करेगा। नौकरी वाले जातकों के लिए विशेष काम में सफलता मिलेगी। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक को भी लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक उत्सव में व्यस्त रहेंगे।

वृष11 जुलाई दिन शनिवार को जातक बिजनेस के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद नजर आ रही है। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा।

मिथुन 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते है। साथी से सहयोग और सुख मिलेगा। प्रेम के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। अचानक कोई तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। आज अपने काम पर ध्यान दें। अधूरे काम समय पर निपट सकते हैं। धैर्य रखें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन भी प्रसन्न रहेगा।

कर्क 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक की रचनात्मक कौशलता दिखेगीष इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। आप अपने घर को पुन व्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और कुछ कलाकृतियों की खरीदारी भी करेंगे। सहभागिता बढ़ेगी और आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं।

 

यह पढ़ें...आपकी कुंडली का ये योग बनाएगा आपको सफल राजनेता, जानें कैसे..

 

 

सिंह 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक के जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से भी इस बारे में बात करेंगे। सब लोग जातक की मदद करेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति रुचि अधिक बढ़ सकती है। अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से रिश्ते बेहतर रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा।

कन्या 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक के आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा लेंगे। धन लाभ हो सकता है। कर्जा लेने का मन बना सकते हैं। जातक की बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। संतान से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी- धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा।

तुला 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक का उच्च अधिकारियों से मधुर सम्बन्ध बनेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, ज़रूरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नए दोस्त बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनमे से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहां तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है.।

वृश्चिक 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज जातक को कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, आज उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है। छात्र आज किसी काम को पूरा करने के लिये अपने पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिये सुबह टहलने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें, जल्द ही लाभ होगा।

 

यह पढ़ें...कुंडली के इस भाव से जानें पत्नी का चरित्र, 12 भावों में होगा और भी बहुत कुछ…

 

धुन 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक बिजनेस में कुछ नया करेंगे। लेकिन ये परेशानी की वजह बन सकती है। मन में जो उठापटक चल रही है उस वजह से काम में कहीं मन नहीं लगेगा। नौकरी और बिजनेस में जल्दबाजी न करें। जोखिम लेने से भी बचें। किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकती है। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों। सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।भोजन समय पर करे। बाहर ना जाएं।

मकर 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक का बिजनेस अच्छा रहेगा। किन्तु आर्थिक रूप में दिन कुछ उठा पटक वाला रह सकता है। नौकरी वाले जातकों को ऑफिस के कामों में सफ़लता मिलेगी। छोटी मोटी यात्राएं भी सम्भव हैं। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। किन्तु इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

कुंभ 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने किसी काम के लिये प्रन्नोति मिल सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होगी। जातक का उत्साह बना रहेगा। मन में नई चीज़ों को जानने के लिये उत्सुकता भी रहेगी। आपके भाई-बहन काम में आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा।

मीन 11 जुलाई दिन शनिवार को जातक का साहस बढ़ेगा। संपत्ति सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकता है। दूर की यात्राएं लाभदायी होंगी। कार्य टालने का प्रयत्न मत करें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूरा होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन से मन प्रसन्न रहेगा। आज शांत और सयंम रहे ।

Tags:    

Similar News