19 DEC: ब्रेकअप या प्यार, कुछ तो होगा इन राशियों के साथ, जानिए राशिफल

तिथि-अष्टमी, वार- गुरूवार,  पक्ष-कृष्ण, माह-पौष,  नक्षत्र-उ.फा., सूर्योदय-07.00, सूर्यास्त-17.57। आज गुरुवार दा दिन है कुछ जातकों को केले के पेड़ में नियमित पूजा करना चाहिए।

Update: 2019-12-19 00:13 GMT
इस पवित्र माह में हो जाएंगे मालामाल, हाथ से ना गवाएं मौका, बस करें ये सारे काम

जयपुर: तिथि-अष्टमी, वार- गुरूवार, पक्ष-कृष्ण, माह-पौष, नक्षत्र-उ.फा., सूर्योदय-07.00, सूर्यास्त-17.57। आज गुरुवार दा दिन है कुछ जातकों को केले के पेड़ में नियमित पूजा करना चाहिए।

मेष इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को साहित्य और कलात्मकता के क्षेत्र में वृद्धि करने के लिए शुभ है। परिवार के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। दोपहर के बाद घर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। विरोधियों की वजह से संघर्ष होगा। ऑफिस अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतें। अपने से बड़ों का सम्मान करें।

वृष इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को परेशानी व तनाव रहेगा। जातक को माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना होतो आज बचें। दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में वृद्धि होगी। जातक के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा।ऑफिस व बिजनेस में कुछ खास नहीं होने वाला है।

यह पढ़ें.... खरमास में हो मौत तो मिलता है नरक, जानिए इस मास से जुड़ी

मिथुन इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को कार्यसफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी भी आपसे पराजित होंगे। दोपहर के बाद घर में क्लेश का माहौल रहेगा। परिवारजनों के साथ विवाद हो सकता है मां की सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

कर्क इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को लंबे समय की योजनाओं को पूरा करेंगे। परिवारजनों के साथ माहौल तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी दोपहर के बाद समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। भाई-बहेनों से लाभ मिलेगा। किसी के साथ प्रेम संबंध में बंध सकते हैं।

सिंह इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जातक प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रहेगी। इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कामों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

कन्या इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को मन बेचैन रहेगा। भावनाओं में बहने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विवाद से दूर रहें। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें। दोपहर के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में जातक की मान-प्रतिष्ठा बढेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखें।

तुला इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को यात्रा पर जाने का योग हैं। दोस्तों से लाभ मिलने का दिन है। बिजनेस के क्षेत्र में जातक को लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर बनेंगे। दोपहर के के बाद मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक काम में मन लगेगा। मेडिटेशन से क्रोध को शांत करें।

 

यह पढ़ें.... इस तरह करते हैं काले धागे का इस्तेमाल तो नहीं रहेंगे परेशान, आज ही करें शुरुआत

वृश्चिक इस राशि के जातक गुरुवार को आत्मविश्वास से काम सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में भी बुद्धि से काम लेंगे। जिसके लिए सम्मानित भी किया जाएगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढेगी। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उन से लाभ भी होगा। दोपहर के बाद जातक का मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। दोस्तो से लाभ होगा। धन मिलेगा।

धनु इस राशि के जातक के लिए गुरुवार का दिन धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक काम में शामिल होंगे। जातक का व्यवहार भी कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहे। क्रोध पर संयम रखना होगा। लेकिन दोपहर के बाद दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। बिजनेस में अधिकारीयो का प्रोत्साहन उत्साहवर्धक होगा।नौकरी पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण माहौल रहेगा।

मकर इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को सेहत का ख्याल रखने की चेतावनी है। आकस्मिक खर्च के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे। दोपहर के बाद परिस्थिति सामान्य होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। जो मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिरभी उस पर संयम रखना होगा। नौकरी व बिजनेस में काम बिगडेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

कुंभ इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को दांपत्यजीवन में उथल-पुथल वाला रहेगा। समाज की बातों को जातक अनदेखा करेंगे तो अच्छा रहेगा। कानूनी दांवपेंच से बचें। जातक आज नए काम ना शुरु करें। आज के दिन जातक उर्जा से लबरेज रहेंगे। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे। नौकरी में अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। बिजनेस में परिवार का सहयोग रहेगा।

मीन इस राशि के जातक के लिए गुरुवार को तनाव और परेशानी से मुक्त रहेगा। कुछ देर या बाधा होने के कारण विलंब होगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखें। बिजनेस में भागीदारों से संभलकर रहें।आज जातक को प्रेम मन लगेगा, कुछ को पार्टनर की तालाश रहेगी। जो आज पूरा हो सकता है। नोकरी व बिजनेस ठीक रहेगा। बच्चों का ख्याल रखें। सर्दी बहुत है संभल रहना होगा।

 

Tags:    

Similar News