राशिफल 12 जुलाई: अच्छा या बुरा कैसा रहेगा रविवार, जानें राशियों का हाल

माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- सप्तमी, दिन रविवार, नक्षत्र- उ.भा.8.14 am/रेवती, सूर्योदय- 5.24, सूर्यास्त-18.55। दिन रविवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

Update: 2020-07-12 00:59 GMT
जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे।

जयपुर माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- सप्तमी, दिन रविवार, नक्षत्र- उ.भा.8.14 am/रेवती, सूर्योदय- 5.24, सूर्यास्त-18.55। दिन रविवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

 

मेष 12 जुलाई दिन रविवार को जातक का दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलु काम की योजना बनायेंगे। ऑफिस के कामों को पूरा करने में अपने जूनियर से सहायता लेंगे। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे।

वृष 12 जुलाई दिन रविवार को जातक का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचें, वरना परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलाने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचें और खान-पान पर ध्यान दें। पैसों के मामले में अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। प्रेम संबंध में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।

मिथुन 12 जुलाई दिन रविवार को जातक का दिन काफी अच्छा रहेगा।कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।

कर्क 12 जुलाई दिन रविवार को जातक जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखें। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रान्सफर होने के योग है।

यह पढ़ें...सोमवार का खास महत्व: कन्याओं को मिलेगा मनचाहा वर, सावन में ऐसे करें पूजा व व्रत

 

सिंह 12 जुलाई दिन रविवार को जातक महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचें। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। प्रेम संबंध के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियां आयेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या 12 जुलाई दिन रविवार को जातक को हर काम में सावधान होकर काम करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में उतर-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। वकालत कर रहे लोगों को आज किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा।

तुला 12 जुलाई दिन रविवार को जातक आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक 12 जुलाई दिन रविवार को जातक का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आएगा। दाम्पत्य जीवन में विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज वाणी पर संयम रखें। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। पहले से तय कार्यक्रम आज टालना पड़ेगा। आज माता को किसी स्वास्थ्य से जुडी परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। प्रेम के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

 

 

यह पढ़ें...आपकी कुंडली का ये योग बनाएगा आपको सफल राजनेता, जानें कैसे..

 

धनु 12 जुलाई दिन रविवार को जातक के सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग है। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। आज सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बच्चों के जरूरतों पर भी ध्यान रखें।

मकर 12 जुलाई दिन रविवार को जातक का दिन अच्छा रहने वाला है। आज महिलाएं घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कुंभ 12 जुलाई दिन रविवार को जातक का ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। नौकरी में सामान्य रहेगा।

मीन 12 जुलाई दिन रविवार को जातक का दिन शानदार है। अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे। जातक के व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे। विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है।

 

Tags:    

Similar News