राशिफल 12 सितंबर: मीन राशि वालों को मिलेगी नौकरी, जानें बाकी का कैसा रहेगा दिन

मेष, वृष सिंह कन्या के लिए सफलताओं वाला है दिन । बाकी राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।   कैसा रहेगा शनिवार का दिन जानिए राशिफल..

Update: 2020-09-12 01:40 GMT
जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे।

जयपुर:माह – आश्विन,तिथि – दशमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार,नक्षत्र –आर्द्रा , सूर्योदय – 06:11,सूर्यास्त – 18:36 ,। मेष, वृष सिंह कन्या के लिए सफलताओं वाला है दिन । बाकी राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। कैसा रहेगा शनिवार का दिन जानिए राशिफल..

मेष राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक के घर में किसी निर्माण सम्बन्धित कार्य की शुरुआत का है। जॉब में सफलता का समय है। आत्मबल आज बहुत कार्य करेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी।प्रेम संबंधों में असफलता हाथ लगेगी।चावल का दान करें।

वृष राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक सन्तान की सफलता से बहुत प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। पढ़ाई के लिए दिन शुभ है। पड़ोसी से अनबन हो सकती है। किसी पर विश्वास न करे। अध्यात्म में मन लगेगा। गेहूं का दान करें।

मिथुन राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक के व्यवसाय में प्रगति का है। व्यवसाय में उत्कर्ष का समय है। क्रोध में आकर कोई विवाद मत करें। सिंह व कर्क राशि का व्यक्ति आपकी सहायता कर सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। बाहर ना जाएं । बच्चों की तबियत खराब होने से परेशान रहेंगे।

कर्क राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक पर जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।तुला राशि का कोई दोस्त सहायता कर सकता है।धन के धार्मिक कार्यों में व्यय होने के संकेत हैं।घर में मेहमान आएँगे। सेहत को लेकर सचेत रहे। बाहर जाने से बचें। परिवार के साथ मिलकर भविष्य के लिए योजना बनाएंगे

 

यह पढ़ें...टेलीफोन टावर पर चढ़ा मानसिक रोगी, घंटों करता रहा उत्पात, पुलिस ने ऐसे उतारा

 

 

सिंह राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक के लिए राजनीति से संबंधित कामों में सफलता का है। व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। धन का आगमन होगा। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक रिश्तों में कोई मतभेद डाल सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। सहयोगी चाल चलेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।

कन्या राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक के धार्मिक कार्यों का है।व्यवसाय में सफल रहेंगे। धन व्यय की संभावना है। नौकरी में प्राब्लम आ सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक काम की संभावना बनेगी। दूसरों पर विश्वास कम करें। वैवाहिक संबंध में अलगाव की स्थिति बन रही है।

तुला राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक को नौकरी में सफलता का है। व्यवसाय में उन्नति का समय है। नौकरी में नवीन पद की प्राप्ति होगी। किसी दोस्त का आगमन हो सकता है। पढ़ाई में मन लगाएं। परिवार के साथ खुशनूमा पल बिताएंगे। पड़ोसी से अनबन होगी। मां सेहत परेशानी खड़ी करेंगी।

वृश्चिक राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक को धन प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर सचेत रहें। नौकरी में आशातीत सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भी खुशी रहेगी। बच्चों को लेकर आसपास घूमने की योजना बनाएंगे। वैसे बाहर ना जाना सेहत के लिए बढ़िया है। प्रेम संबंध कष्टदायी है।

यह पढ़ें...कंगना-शिवसेना बवाल: UP में उद्धव-संजय पर भड़के लोग, जलाया पुतला

 

 

धनु राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक को बड़े भाई की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में आय प्राप्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता के आशीर्वाद से मन हर्षित रहेगा। आज शॉपिंग में समय खर्च करेंगे। इससे मन खुश रहेगा। प्रेम में साथी की तलाश भी पूरी होगी। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

मकर राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरी में भी उन्नति होगी। बहुत दिनों से रुके कार्य को पूर्ण कराने में सफलता मिलेगी। शोक संदेश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की सेहत परेशानी का सबब बनेगी। बाहर जाने से बचे। जीवनसाथी के साथ मन की बात शेयर करेंगे। भगवान शिव पूजा से लाभ होगा।

कुंभ राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक जो विद्या से जुड़े है छात्रों के लिए सफलताओं भरा है। नौकरी में प्रगति संभव है। आज जातक को मेष या वृश्चिक राशि के जातक से लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आशा से अधिक सफलता मिलेगी। बाहर ना जाएं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन राशि सितंबर 12 शनिवार का दिन जातक को राजनीति में सफलता मिलेगी। छात्रों को नौकरी प्लेसमेंट में सहायता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कल्पना की उड़ान भरेंगे। बच्चों का सही मार्गदर्शन करेंगे। परिवार की जरूरतों का ख्याल रखेंगे। इससे मन हर्षित रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।

 

Tags:    

Similar News