कुंडली के ग्रह दोष होंगे शांत, सावन में राशि के अनुसार ऐसे करें शिवजी का अभिषेक

सावन में शिव की विशेष पूजा, जलाभिषेक व्रत उपवास का बहुत महत्व होता हैं । सावन में नियमित रूप से किए गए पूजन कर्म से भगवान शिव बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं, दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है। सभी देवी-देवताओं में शिवजी का विशेष स्थान रखते  है।

Update: 2020-07-18 02:12 GMT

लखनऊ:सावन में शिव की विशेष पूजा, जलाभिषेक व्रत उपवास का बहुत महत्व होता हैं । सावन में नियमित रूप से किए गए पूजन कर्म से भगवान शिव बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं, दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है। सभी देवी-देवताओं में शिवजी का विशेष स्थान रखते है।

शिवपुराण के अनुसार इस संपूर्ण सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा से ही ब्रह्माजी ने की है। महादेव की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली के ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। राशि के अनुसार भोले बाबा की आप पर पूरी तरह से कृपा बरसे इसके लिए सावन में परे मास या फिर हर सावन की सोमवारी को राशि के अनुसार करें उपाय।

यह पढें...सोमवती अमावस्या पर विशेष संयोग: करें ये आसान उपाय, नहीं होगा संकटों से सामना

मेष: इस राशि के जातकों को जल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। जिससे की इस राशि वाले जातको के मन की अग्नि की ज्वलन कम हो सके।

वृषभ: इस राशि के जातकों को गंगा जल मिश्रित जल या गंगा जल महादेव को अर्पित करने से स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेहमय होता है।सहनशक्ति में बढ़ोत्तरी होती है

 

मिथुन: इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र गन्ने का रस अर्पित करें।

कर्क: इस राशि के जातक को दूध से महादेव के शिवलिंग का अभिषेक करे। दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।

सिंह: इस राशि के जातक शहद अर्पित करते हुए महादेव का अभिषेक करे। शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।

कन्या: शिवलिंग को गन्ने के रस से स्नान कराए।ॐ नमः शिवाय का जाप करते रहे।

 

यह पढें...राशिफल 18 जुलाई: जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन शुभ या अशुभ

 

तुला: इस राशि के जातक चांदी से निर्मित सर्प महादेव को अर्पित करें।

वृश्चिक: भोलेनाथ को ईत्र से स्नान कराए। ईत्र से स्नान करवाने से विचार पवित्र होते हैं। लाल वस्त्र अर्पित करें।

धनु: केशर युक्त दूध अर्पित करे। केशर अर्पित करने से हमें सौम्यता प्राप्त होती है।

मकर: भांग चढ़ाए या भांग के जल से अभिषेक करें, भांग चढ़ाने से विकार और बुराइयां दूर होती हैं।

कुंभ : चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। दूर-दूर तक प्रसिद्धि फैलती है।

मीन: मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेहमय होता है।पीले पदार्थो का भोग लगाएं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News