×

राशिफल 18 जुलाई: जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन शुभ या अशुभ

सावन माह के दिन शनिवार को कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि मृगशिरा   नक्षत्र में सूर्योदय-05.23 और सूर्यास्त 18.55 मिनट पर है। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 July 2020 1:12 AM GMT
rashi
X

जयपुर सावन माह के दिन शनिवार को कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि मृगशिरा नक्षत्र में सूर्योदय-05.23 और सूर्यास्त 18.55 मिनट पर है। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा

मेष18 जुलाई को इस राशि के जातक के लिए बेहतर साबित होगा। आय वृद्धि के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता छात्रों के लिए भी बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। परिवार में किसी से विवाद होने पर अशांति बनी रहेगी। धार्मिक काम में मन लगाने की सलाह दी जाती है। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष 18 जुलाई को इस राशि के जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी। भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है। विरोधियों को पराजित करेंगे। प्रेम के मामले में ठीक-ठाक है। इस के मध्य में संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिलाजुला है। नौकरी व व्यवसाय मे लाभ के आसार है। छात्रों को पढाई में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन 18 जुलाई को इस राशि के जातक के लिए अत्यंत शुभफलदायी है। आजीविका के क्षेत्रों मे मान-सम्मान बढेगा। खेल, तकनीक, प्रतियोगिता, परामर्श, चिकित्सा, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। यदि रोजगार के तलाश में हैं, तो सफलता के योग है। पदोन्नति के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों की खरीद करेंगे। धार्मिक कामों में शामिल होंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन मधुर है। साथी की इच्छा के मुताबिक वस्तुओं के खरीद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में अनबन से मन खिन्न होगा। सेहत अनुकूल रहेगा।

कर्क 18 जुलाई को इस राशि के जातक गृहस्थ जीवन खुद को साबित करेंगे। नौकरी व बिजनेस में पदोन्नति के योग है। लेखन, फिल्म निर्माण, प्रबंधन व नेतृत्व के क्षेत्र में तरक्की के योग है। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला धन निवेश व विदेश मामलों में अनुकूलता के योग है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन बाद में दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। यात्रा के भी योग हैं।

यह पढ़ें....सतंरगी लाइटों से चमकेगा UP का ये रेलवे स्टेशन, जानिए क्या है फसाड लाइटें

सिंह इस राशि के जातक 18 जुलाई को नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस समय धीरे-धीरे अपने काम को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। मेहनत से पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे।खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें।

कन्या इस राशि के जातक के लिए 18 जुलाई को बेहतर रहेगा। नौकरी वाले लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना के योग हैं ,सावधानी बरते।

तुला इस राशि के जातक को 18 जुलाई को आर्थिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेगा। कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। अच्छे गुणों के कारण आप इस पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित कर पढाई करने की जरूरत है। परिवार और संबंधों की बात करें, तो पारिवारिक जीवन सामान्य है।

वृश्चिक इस राशि के जातक 18 जुलाई को कई मामलों मे अनुकूल योग है। जातक के प्रभाव में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ होगा। जातक के प्रयासों को शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग है। प्रेम संबंधों के लिए से यह दिन अनूकूल है। अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दिन जीवन साथी के मध्य तालमेल स्थापित होने के योग हैं। मांगलिक कार्यो के आयोजन करेंगे। व्यय की अधिकता से चिंता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

धनु इस राशि के जातक 18 जुलाई को लाभ मिलेगा। ज्यादातर समय जातक खुद का मूल्यांकन में बिताएंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह बहुत ही भाग्यशाली हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी रुचि दिखा सकते हैं। किसी जरुरतमंद को उसकी जरुरत की वस्तु दान संतुष्टि दे सकता है। रोमांटिक जीवन थोड़ा असमंजस भरा हो सकता है। साथी से मनमुटाव होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं।

यह पढ़ें....यात्रीगण ध्यान दें! वेटिंग टिकट की जरुरत नहीं, रेलवे ने बनाया ये बड़ा प्लान

मकर इस राशि के जातक 18 जुलाई को ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जातक को खुद के लिये भी थोड़ा वक्त निकालना मुश्किल हो सकता है। सकारात्मक रवैया आज हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। जातक का अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर नियंत्रण रहेगा। आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ भी नया शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। रोमांटिक जीवन में साथी का भरपूर सहयोग मिलने और संबंधों के प्रगाढ़ होने के आसार हैं।

कुंभ इस राशि के जातक 18 जुलाई को अधिकांश समय अपने नए प्यार को देंगे। बिजनेस के लिए सिर्फ योजना बनाना बेहतर है। ऑफिस में आपका मन नहीं लगेगा, काम के माहौल से जातक नाखुश हो सकते हैं इसका कारण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी उचित प्रोत्साहन न मिलना है। कार्य संबंधी यदि कोई अन्य निर्णय लेने का विचार हैं तो पहले अच्छे से हर पहलू पर विचार करें तो बेहतर होगा। आर्थिक तौर से एक बड़ा लाभ मिल सकता है।

मीन इस राशि के जातक के लिए 18 जुलाई दिन शनिवार काम करने के तरीके मे बदलाव लेकर आएगा। इससे जातक को लाभकारी और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों के लिये यह दिन खास है। जातक अपने घर मे शांत माहौल बनाने के लिए किए गये प्रयास मे सफलता हासिल होगी। अपने परिवार को एक साथ देखकर आपकी खुशियां दोगुनी हो सकती हैं। जीवन साथी के साथ भी रोमांटिक पलों का भरपूर आनंद लेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story