Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान, हो जाएंगे मालामाल

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान, दान-पुण्य किया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, दान करना शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताते किन विशेष चीजों का दान करने से अधिक फल प्राप्त होता है।

Update: 2021-01-08 08:07 GMT
मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान, दान-पुण्य किया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, दान करना शुभ माना जाता है।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति का त्योहार देशभर में मनाया जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में यह त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। मकर संक्रांति को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास त्योहार माना जाता है। मकर संक्रांति में सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान, दान-पुण्य किया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, दान करना शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताते किन विशेष चीजों का दान करने से अधिक फल प्राप्त होता है।

खिचड़ी दान करने मिलती है सुख-शांति

मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी को प्रसाद के तौर भी बांटा जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करने से घर और जीवन में सुख और शांति का वास होता है। स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें...Lohri 2021: लोहड़ी का है ये खास महत्व, इस दिन इनको किया जाता है याद

नमक दान करने से दूर होगा बुरा समय

मकर संक्रांति के दिन नमक दान करने की भी मान्यता है। मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करना चाहिए जिसे व्यक्ति का बुरा समय खत्म होता है।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का करें दान

मकर संक्रांति के दिन गुड़ और तिल दान करने की मान्यता है। शास्त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रांति के दिन गुड़ एवं तिल का दान चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति मजबूत होती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है और कार्य सिद्ध होते हैं।

ये भी पढ़ें...Lohri 2021: अपनो को करें इस स्टाइल में विश, पढ़ें स्पेशल Quotes

काले तिल का करें दान

अगर आप शनि की साढ़े साती के प्रभाव से परेशान हैं, तो मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करें। काले तिल का दान तांबे के बर्तन में भरकर किसी गरीब को दान करें। यह उपाय करने से आपकी कुंडली में शनि का दोष दूर होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी और परेशानियां दूर होंगी।

ये भी पढ़ें...इस लोहड़ी घर पर बनाए ये पंजाबी भोजन, भूल जाएंगे सभी फास्ट फूड

घी का दान करने से मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

मकर संक्रांति के दिन घी का दान करना शुभ माना जाता है। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होती है। घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News