इस मंत्र का करें प्रतिदिन जाप, हरदम दिखेंगी खूबसूरत व जवान

सुंदर दिखने के लिए खासकर महिलाएं क्या-क्या नहीं करती, अपनी सुंदरता का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।  उबटन से लेकर कॉस्मेटिक  तक के इस्तेमाल से परहेज नहीं करती है। लेकिन इन सब के अलावा भी आप खूबसूरत दिख सकते है। वो है  एक मंत्र जो आपके चेहरे  में निखार लाता है।

Update: 2020-05-30 17:05 GMT

लखनऊ: सुंदर दिखने के लिए खासकर महिलाएं क्या-क्या नहीं करती, अपनी सुंदरता का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। उबटन से लेकर कॉस्मेटिक तक के इस्तेमाल से परहेज नहीं करती है। लेकिन इन सब के अलावा भी आप खूबसूरत दिख सकते है। वो है एक मंत्र जो आपके चेहरे में निखार लाता है।

यह पढ़ें...राशिफल 30 मई: इन 4 राशियों को नौकरी-व्यवसाय से मिलेगा लाभ, जानें बाकी का हाल

 

 

ये मातृका मंत्र है , जिसके नियमित जाप से खूबसूरती मिलती है। यह मंत्र केवल महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी कर सकते हैं। दरअसल मातृका मंत्र व्यक्ति को स्वाभाविक एवं शारीरिक रूप से भी सुंदर बनाने का काम करता है।

इस मंत्र के प्रतिदिन जाप से आंखों में अजब-सी चमक आती है, व्यक्ति दिखने में आकर्षक लगने लगता है, उसका रंग निखर जाता है। यहां रंग से तात्पर्य केवल गोरा रंग नहीं है, रंग कैसा भी हो, यह मंत्र जादुई रूप से उस व्यक्ति के रंग में खास प्रकार का निखार लाता है। जानते हैं इसका जाप कब, कैसे और किस दिन करना चाहिए।

 

यह पढ़ें...इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए आप पर क्या होगा असर, हो जाएं सतर्क

मातृका मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं षोडश मातृकाभ्योर नम:

शास्त्रीय नियमों के अनुसार इस मंत्र का जाप गुरुवार से आरंभ करके लगातार 9 दिन करना चाहिए। यह एक खास प्रकार की साधना है, जिसे पूरे 9 दिन तक पूरे भक्ति भाव से करने से सफल परिणाम मिलते हैं।

विधि: सुबह-सुबह स्नानादि करके मंत्र का जाप करने बैठें। आपकी दिशा उत्तर की ओर होनी चाहिए। मंत्र का जाप कम से कम एक माला यानि 108 बार करना है। किसी कारणवश व्यक्ति 9 दिनों तक इस मंत्र का जाप ना कर सके, तो कम से कम 3 दिन तक अवश्य करें। लेकिन 9 दिन तक मातृका मंत्र का जाप करना अधिक फलदायी होता है।

Tags:    

Similar News