×

राशिफल 30 मई: इन 4 राशियों को नौकरी-व्यवसाय से मिलेगा लाभ, जानें बाकी का हाल

माह- ज्येष्ठ, पक्ष- शुक्ल, तिथि-अष्टमी, दिन-शनिवार, नक्षत्र-मघा, सूर्योदय-05.28, सूर्यास्त-19.09 ,  । जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए

suman
Published on: 30 May 2020 2:16 AM GMT
राशिफल 30 मई: इन 4 राशियों को नौकरी-व्यवसाय से मिलेगा लाभ, जानें बाकी का हाल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर माह- ज्येष्ठ, पक्ष- शुक्ल, तिथि-अष्टमी, दिन-शनिवार, नक्षत्र-मघा, सूर्योदय-05.28, सूर्यास्त-19.09 , । जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए

मेष शनिवार 30 मई के दिन जातक को बिजनेस में अचानक से लाभ होगा। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें। मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है, इससे हताश न हों और धैर्य के साथ काम करें। जीवनसाथी का ध्यान रखें। बाहर ना जाएं।

वृष शनिवार 30 मई के दिन जातक को काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में परेशानी बढ़ेगी। बाहर ना जाएं। बिजनेस का ध्यान रखें।

मिथुन शनिवार 30 मई के दिन जातक को बिजनेस में नए लोगों का साथ मिलेगा। नई योजनाओं पर लाभ भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है, इससे बचें। पूजा पाठ में मन लगेगा। बाहर ना ना जाएं।

कर्क शनिवार 30 मई के दिन जातक को आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आज खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ बातों को लेकर कई तरह के मुद्दे खड़े होंगे। इस कारण विवाद बढ़ेंगा।बाहर ना जाएं। किसी दुर्घटना की संभावना है। नौकरी व बिजनेस में सब मनमुताबिक चलेगा।

यह पढ़ें....आने वाले समय में मचेगी तबाही, विद्वानों का दावा- 1 महीने में 3 ग्रहण लाएंगे प्रलय

सिंह शनिवार 30 मई के दिन जातक को पत्नी से प्रेम बनाकर रखने में ही समझदारी है। जातक आज सेहत पर विशेष ध्यान दें। आपसी विवाद से बचें। भटकाव और भ्रम के चलते आप स्थान पाने में दिक्कत महसूस करेंगे। बाहर ना जाए। नौकरी व बिजनेस का खास ख्याल रखे।दोस्तों का साथ मिलेगा।

कन्या शनिवार 30 मई के दिन जातक पुरानी योजनाओं और नई कार्य योजनाओं के ऊपर काम करेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले चिंतन-मनन जरूरी है। आज जातक का मन अधिक चंचल रह सकता हैं। ये चंचलता आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। बाहर ना जाएं। किसी पर भरोसा ना करें। प्रेम संबंध में अलगान होगा।

तुला शनिवार 30 मई के दिन जातक शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। घर, मकान पर धन खर्च हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगा। नौकरी या बिजनेस से लाभ मिलेगा। प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता रहेगा। ऑफिस में आपके खिलाफ साजिश हो सकती है। बाहर ना जाएं।

वृश्चिक शनिवार 30 मई के दिन जातक की परेशानी बढ़ सकती है, अपने कर्तव्य से भागें नहीं। पूरी निष्ठा के साथ काम करें। समय पर काम समाप्त न होने वाली स्थिति से बचने के लिए अपने काम को नियमित रूप से करें। परिवार में प्यार बढ़ेगा। माता-पिता का सम्मान करें। सेहत का ख्याल रखें।

यह पढ़ें....गंगा दशहरा: पापों से मुक्ति का दिन, जानिए इसका महत्व व शुभ मुहूर्त

धनु शनिवार 30 मई के दिन जात किसी भी काम को नियमित रूप से करें एवं दूसरों पर न छोडऩे के बजाए, काम को खुद पूरा करें। वाद-विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके, शांति के साथ बातचीत को बनाए रखें। बाहर ना जाएय़ बच्चों का ख्याल रखें। नौकरी और बिजनेस में लाभ होगा और आज किस्मत साथ देगी।

मकर शनिवार 30 मई के दिन जातक के लिए नौकरी में परिवर्तन का योग है। अपने सामर्थ्य अनुसार चने की दाल का दान करें, लाभ मिलेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ दूसरों को ध्यान से सुनें भी। बाहर ना जाएं। जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। बिजनेस में साभ मिलेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती हैं।

कुंभ शनिवार 30 मई के दिन जातक विलासिता संबंधी वस्तुओं पर खर्च होगा। घर में निर्माण कार्य या उसकी साज-सज्जा में खर्च हो सकता है। लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। अपने आत्मसम्मान से समझौता न करें। बाहर ना जाएं और सेहत का ख्याल रखें। बिजनेस में खुद की मेहनत से लाभ कमाएंगे। परिवार के साथ मस्ती करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

मीन शनिवार 30 मई के दिन जातक को धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी अधिक होगा। बिजनेस में सोच-समझकर निवेश करें। नौकरी में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बातों को लेकर कई मुद्दे खड़े हो सकते हैं। इसे बातचीत से सुलझा लें। कोई शोक संदेश मिल सकता है।सावधान रहेष बच्चों का सही मार्गदर्शन करें

suman

suman

Next Story