Mithun Rashi Surya Grahan Effect: मिथुन राशि पर सूर्य ग्रहण का क्रांतिकारी प्रभाव, जानिए क्या कुछ है बदलाव के संकेत

Mithun Rashi Surya Grahan Effect: सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है। जो 20 अप्रैल 2023 को लगने वालाहै। इस दौरान भारत मेें सूतक काल मान्य नही रहेगा। सूर्य ग्रहण के बाद हर क्षेत्र में सकारात्मक और नकारात्मक असर दिखेगा, जानते हैं मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य ग्रहण...

Update: 2023-04-07 12:37 GMT
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Surya Grahan Mithun Rashi Ke Liye Kaisa Rahega

मिथुन राशि को सूर्य ग्रहण का प्रभाव कैसा रहेगा?

इस साल का पहला हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को 09:46 से 9:47 तक लगेगा। सूर्य ग्रहण अप्रैल 2023 में मेष राशि में होगा। इसका सीधा असर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वाले जातकों पर पड़ेगा। जब चंद्रमा ग्रह उम्ब्रल छाया के किनारे पर हो और लगभग पृथ्वी की सतह से टकराने की कगार पर हो। भले ही यह पृथ्वी पर ठीक से प्रहार नहीं करता है, फिर भी यह सीधे सूर्य के सामने आ जाता है। सबसे पहले यह पूर्ण सूर्य ग्रहण का रूप लेता है, और फिर से कुंडलाकार हो जाता है।

यह ग्रहण 2023 में दक्षिण/पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में लगेगा।

2023 में दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, 2023 को लगेगा।

कुंडलाकार सूर्य ग्रहण है ।2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को तुला राशि में होगा और इसका प्रभाव मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों पर पड़ेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण लगभग 5 मिनट तक रहेगा। 11:29 से 11:34 दोपहर तक लगेगा।

यह ग्रहण 2023 में अफ्रीका में पश्चिम, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर में लगेगा।

मिथुन पर सूर्य ग्रहण का असर....

सूर्य ग्रहण आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव की तुलना में ज्यादा सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध होंगे। इसके बावजूद इस सच को झुठलाया नहीं जा सकता है कि सूर्य ग्रहण के कारण आपको अपने निजी जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने साथी के सामने अपने कार्यों का विश्लेषण करने से बचना चाहिए और कुछ बातों को छिपाकर रखें। साथ ही समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करते रहें, क्योंकि इस अवधि में आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

थोड़ी बेचैनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं। घर से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। निर्णय लेने में सक्षम होंगे लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों को गलत न समझा जाए। मेहनत का फल पाने के लिए कोशिश बढ़ानी पड़ेगी ।इस राशि के जातक अपने संबंधों को लेकर सजग रहें, नहीं तो बुरा असर पड़ेगा। अचानक धन लाभ की संभावना है।वैवाहिक जीवन में परेशानी होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगा। सेहत का ध्यान रखेंगे तो अच्छा रहेगा। बुध के मंत्रों का जाप करें। ग्रहणकाल के बाद गणपति को पांच लड्डू चढ़ाएं।

उपाय-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में मेष राशि में होगा। इसका सीधा असर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों पर पड़ेगा। इसके साथ ही वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले जातकों को अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। एक मिनट के लिए ग्रहण अपने चरम पर होगा। घटनाओं की विस्तृत सूची इस प्रकार है:

आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत: सुबह 07 बजकर 04 मिनट परपूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत: सुबह 08 बजकर 07 मिनट परअधिकतम संकर सूर्य ग्रहण: सुबह 09 बजकर 46 मिनट परपूर्ण ग्रहण समाप्त: सुबह 11 बजकर 26 मिनट परआंशिक ग्रहण समाप्त: दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर

Tags:    

Similar News