×

Surya Grahan Mesh Rashi Effect:मेष राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य ग्रहण,जानते हैं बिजनेस, सेहत और रिश्तों का हाल

Surya Grahan Mesh Rashi Effects: 20 अप्रैल 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है। इस दौरान भारत मेें सूतक काल मान्य नही रहेगा। सूर्य ग्रहण के बाद हर क्षेत्र में सकारात्मक और नकारात्मक असर दिखेगा, जानते हैं मेष राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य ग्रहण...

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 5 April 2023 9:13 AM GMT
Surya Grahan Mesh Rashi Effect:मेष राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य ग्रहण,जानते हैं बिजनेस, सेहत और रिश्तों का हाल
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Surya Grahan Mesh Rashi Ke Liye Kaisa Rahega

सूर्य ग्रहण में मेष राशि को लाभ होगा?

इस साल का पहला हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को 09:46 से 9:47 तक लगेगा। सूर्य ग्रहण अप्रैल 2023 में मेष राशि में होगा। इसका सीधा असर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वाले जातकों पर पड़ेगा। जब चंद्रमा ग्रह उम्ब्रल छाया के किनारे पर हो और लगभग पृथ्वी की सतह से टकराने की कगार पर हो। भले ही यह पृथ्वी पर ठीक से प्रहार नहीं करता है, फिर भी यह सीधे सूर्य के सामने आ जाता है। सबसे पहले यह पूर्ण सूर्य ग्रहण का रूप लेता है, और फिर से कुंडलाकार हो जाता है।

यह ग्रहण 2023 में दक्षिण/पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में लगेगा।

2023 में दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, 2023 को लगेगा।

कुंडलाकार सूर्य ग्रहण है ।2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को तुला राशि में होगा और इसका प्रभाव मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों पर पड़ेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण लगभग 5 मिनट तक रहेगा। 11:29 से 11:34 दोपहर तक लगेगा।

यह ग्रहण 2023 में अफ्रीका में पश्चिम, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर में लगेगा।

मेष पर सूर्य ग्रहण का असर....

संतान को लेकर सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण और विवाद से दूर रहें। पैसों की तंगी और काम में धन हानि के आसार हैं। जातक को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पेट दर्द की समस्या से दो चार हो सकते हैं।

स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि वे चिंतित, निराश, आंखों या निचले जबड़े की समस्या का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान आप आर्थिक रूप से अप्रत्याशित खर्च कर सकते हैं। साथ ही परामर्श कार्य और संचार से जुड़े कारोबार आगे बढ़ सकते हैं।

यदि मेष राशि के जातक घर छोड़ने, काम या व्यवसाय के लिए यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो वह इसमें सफल रहेंगे। लेकिन आपको धन के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। आपको व्यवसाय से संबंधित छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और आपकी यह यात्रा सफल रहेंगी। साथ ही आप इस दौरान ऋण लेने और किसी के काम को छोड़ने का जोखिम उठा सकते हैं। वहीं आप कार्यस्थल से संबंधित कोई नई पहल कर सकते हैं। लेकिन आपकी यह योजना धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी।

उपाय-ग्रहण के बाद स्नान-दान के साथ सूर्य मंत्र का जाप करें लाभ मिलेगा।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story